{"_id":"61e081fcef75d9484f793651","slug":"millions-looted-by-taking-the-family-hostage-ashram-news-noi6268058132","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के आईपी एस्टेट स्थित माता सुंदरी रोड इलाके में दिनदहाड़े एक घर में घुसे बदमाश परिवार को बंधक बनाकर नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए। आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक मोटर मौकेनिक जुल्फिकार अली परिवार के साथ 27-बी, डीडीए फ्लैट में रहते हैं। बृहस्पतिवार को घर में उनकी पत्नी फरहाना, दिव्यांग मां रिहाना व शादीशुदा बहन निशा थीं। घर का दरवाजा खुला था। शाम करीब 4.15 बजे उनके घर में एक महिला व तीन लड़के घुस गए और पिस्टल व चाकू दिखाकर सबको बंधक बना लिया। आरोपियों ने महिलाओं से सोने की चेन, अंगूठियां, कुंडल आदि जेवर लूट लिए। बुजुर्ग रिहाना के पास रखे सात हजार रुपये लूट लिये। लूटपाट के दौरान जुल्फिकार का 11 वर्षीय बेटा हुसैन घर पहुंचा तो फरहाना ने उसे बाहर चले जाने को कहा। बदमाशों को लगा कि हुसैन शोर मचा देगा। वह परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और क्राइम टीम मौके पर जा पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस शुरुआती जांच के बाद मामले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की किसी से रंजिश चल रही है। परिवार उस पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा रहा है।