फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Milk trader shot dead dead body found on roadside police scrutinizing CCTV footage

दिल्ली: दूध कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Mon, 21 Feb 2022 07:29 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 07:29 PM IST
सार

मृतक की शिनाख्त प्रदीप पाल (35) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ पाल कॉलोनी रिठाला बेगमपुर में रहता था। परिवार में मात-पिता, पत्नी, तीन बहनें और एक बेटा व दो बेटी हैं। वह अपने माता पिता के इकलौते बेटा था।

विज्ञापन
Milk trader shot dead dead body found on roadside police scrutinizing CCTV footage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेगमपुर इलाके में सोमवार तड़के एक दूध कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क के किनारे मिला। उसे तीन गोली मारी गई है। घायल कारोबारी को पुलिस पास के अस्पताल में ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने लूटपाट को लेकर हत्या किए जाने से इंकार कर रही है। वहीं परिवार वालों ने मृतक का किसी से दुश्मनी नहीं होने की बात कह रही है। पुलिस को आशंका है कि सड़क पर हुए विवाद में उसकी हत्या की गई है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त प्रदीप पाल (35) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ पाल कॉलोनी रिठाला बेगमपुर में रहता था। परिवार में मात-पिता, पत्नी, तीन बहनें और एक बेटा व दो बेटी हैं। वह अपने माता पिता के इकलौते बेटा था। 2008 में प्रदीप की शादी हुई थी। प्रदीप की घर में ही एक दूध की डेयरी थी। वह हर रोज अपनी बाइक से दूध की सप्लाई करता था।
विज्ञापन


बाइक और दूध के डब्बे पड़े मिले
बेगमपुर थाना पुलिस को सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर एक युवक की हत्या किए जाने की सूचना मिली। फोन करने वाले ने बताया कि रोहिणी सेक्टर-24 हेलीपैड रोड की लाल बत्ती के पास एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। युवक की बाइक और दूध के डब्बे वहीं पड़े थे। उसके पेट और हाथ में तीन गोली मारी गई थी। मौके से पुलिस को खोखे मिले हैं। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड और लाइसेंस के जरिए उसकी पहचान की गई। पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना देकर उसे पास के अंबेडकर अस्पताल में ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता को नहीं हो रहा यकीन
प्रदीप के पिता डालचंद को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई है। उनका कहना है कि प्रदीप का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह परिवार की देखभाल करने के साथ-साथ अपने दूध के कारोबार में लगा रहता था। उसने बताया कि उसके दोस्त भी नहीं के बराबर थे। हत्यारों ने उसके बुढ़ापे की लाठी को छिन लिया है। प्रदीप के बुआ के बेटे सतीश ने बताया कि पुलिस ने लूटपाट को लेकर हत्या करने से इंकार कर रही है। पुलिस को जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर हत्या करने के कारणों का खुलासा करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed