{"_id":"5f2b0e798ebc3e3d0144c22c","slug":"microsoft-gave-45-million-annual-package-to-13-girl-students-ashram-news-noi5279839182","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रोसॉफ्ट ने 13 छात्राओं को दिया 45 लाख का सालाना पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रोसॉफ्ट ने 13 छात्राओं को दिया 45 लाख का सालाना पैकेज
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोविड-19 के लॉकडाउन के बीच इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) की 13 छात्राओं को डिग्री से पहले माइक्रोसॉफ्ट ने 45 लाख रुपये सालाना पैकेज का ऑफर लेटर दिया है। विश्वविद्यालय की कुल 40 छात्राओं को जुलाई में प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिला है। छात्राएं अभी बीटेक के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। शैक्षणिक सत्र 2020-21 पूरा होने के बाद उक्त छात्राएं सॉफ्टवेयर डेवलेपर के तौर पर भारत में रहकर कंपनियों में सेवाएं देंगी।
कुलपति प्रो. अमिता देव ने छात्राओं और ट्रेनिंग व प्लेसमेंट टीम को बधाई दी है। प्रो. देव ने कहा कि कोविड-19 की महामारी के दौरान छात्राओं ने घर में रहकर इंटर्नशिप पूरी की और जुलाई में प्री-प्लेसमेंट ऑफर लेटर भी मिल गया। विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों की टीम और होनहार छात्राओं के चलते यह संभव हो पाया है। आने वाले दिनों में कैंपस प्लेसमेंट में अन्य छात्राओं को भी प्री-प्लेसमेंट में ऑफर मिलेंगे।
ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. जसदीप धनोआ के मुताबिक, कोविड-19 के लॉकडाउन में छात्राओं को प्री-प्लेसमेंट ऑफर उनकी काबिलियत के चलते मिला है। वॉलमार्ट ने दस छात्राओं को 20.67 लाख रुपये का पैकेज दिया है, जबकि पिछले साल यह पैकेज 18 लाख रुपये सालाना था। इंटुइट ने तीन छात्राओं को 25.17 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है, जबकि एक्सपेडिया ने पांच छात्राओं को 12.8 लाख रुपये का पैकेज दिया है। इसके अलावा डयूश बैंक ने पांच छात्राओं को प्री-प्लेसमेंट में 14 लाख रुपये सालाना पैकेज का ऑफर लेटर दिया है। प्रो. जसदीप के मुताबिक, अमेजन ने छह महीने की छह छात्राओं को इंटर्नशिप दी थी। इसके अलावा अन्य छात्राओं को भी इंटर्नशिप व पैकेज ऑफर हुए हैं।