फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Metro stations will not breath, escalators will be fine

मेट्रो स्टेशनों में नहीं फूलेगी सांस, ठीक होंगे एस्केलेटर

Mon, 06 Sep 2021 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Metro stations will not breath, escalators will be fine
नई दिल्ली। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने स्टेशनों पर बंद एस्केलेटरों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है, जिससे अब लोगों की सांस नहीं फूलेगी। कोरोना संक्रमण से ठीक हुए ज्यादातर लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है। एस्केलेटर ठीक होने से उन्हें काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

डीएमआरसी के स्टेशनों पर फिलहाल एक हजार से अधिक एस्केलेटर हैं, लेकिन कुछ स्टेशनों पर उनके खराब होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल में मेट्रो सेवाएं बंद रही। इस दौरान भी बंद एस्केलेटर ठीक नहीं किए जा सके। मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ने से एस्केलेटर का इस्तेमाल भी बढ़ गया है। सांस फूलने के डर से कोरोना संक्रमित अधिकतर यात्री सीढ़ियों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। एस्केलेटर खराब होने से उन्हें ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक यात्री ने कश्मीरी गेट और हौज खास मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर बंद होने की शिकायत की थी। इसे देखते हुए डीएमआरसी ने इसे जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। करीब 10 फीसदी एस्केलेटर खराब हैं। डीएमआरसी ने इन्हें ठीक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन लाइन पर एक घंटा प्रभावित रही सेवा
ग्रीन लाइन पर सुबह करीब 8.30 बजे से मेट्रो सेवाएं करीब एक घंटा प्रभावित रहीं। इस दौरान इंद्रलोक/कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। डीएमआरसी के मुताबिक, मेंटीनेंस की वजह से सेवाएं प्रभावित हुई। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed