फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Metro's first halt will be built in Punjabi Bagh

पंजाबी बाग में बनेगा मेट्रो का पहला हॉल्ट

Fri, 18 Jun 2021 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Metro's first halt will be built in Punjabi Bagh
नई दिल्ली। पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज के निर्माण की वजह से ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। इंटरचेंज के तैयार होने से बहादुरगढ़ सिटी, मुंडका और नांगलोई सहित बाहरी दिल्ली के लाखों यात्रियों के लिए ग्रीन और पिंक लाइन पर सफर आसान हो जाएगा। यह पहला इंटरचेंज स्टेशन (हॉल्ट) होगा, जिससे पिंक और ग्रीन कॉरिडोर जुड़ेंगे। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने ग्रीन लाइन पर परिचालन के समय में बदलाव किया है। शनिवार सुबह सात बजे ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से पहली मेट्रो रवाना होगी। यह व्यवस्था 30 सितंबर तक लागू रहेगी। रविवार सुबह आठ बजे से पहली मेट्रो दौड़ेगी। खास बात ये है कि यह पहला इंटरचेंज स्टेशन होगा, जिससे पिंक और ग्रीन लाइन जुड़ेंगी।
विज्ञापन

यात्रियों को मेट्रो लाइन बदलने के लिए पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन से निकलने के बाद कॉनकोर्स से होकर गुजरना होगा। मेट्रो इंटरचेंज स्टेशन से कॉनकोर्स तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 16.75 ऊंचाई पर बनाए जा रहे कॉनकोर्स से होकर गुजरने के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर के साथ-साथ सीढ़ियां भी होंगी।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक, इंटरचेंज के तैयार होने से यात्रियों का पिंक लाइन और ग्रीन लाइन के बीच सफर आसान हो जाएगा। इंटरचेंज पर पिंक और ग्रीन लाइन मेट्रो यात्री गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रेन बदल सकेंगे। स्टेेशन पर टिकट की सुविधा नहीं होगी, बल्कि मेट्रो लाइन बदलने के लिए ही यात्री इंटरचेंज सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे। मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने के लिए पंजाबी बाग वेस्ट स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 230 मीटर लंबाई वाला फुटओवर ब्रिज बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 सितंबर तक का शेड्यूल
. ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से इंद्रलोक के लिए मेट्रो सुबह 7 बजे पहली, जबकि आखिरी मेट्रो रात 9 बजे रवाना होगी। प्रत्येक रविवार सुबह 8 बजे मेट्रो सेवा शुरू की होगी।
. ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर स्टेशन के लिए सुबह 7.18 बजे पहली मेट्रो रवाना होगी। आखिरी मेट्रो रात 9.10 बजे होगी। रविवार को मेट्रो एक घंटे देर यानी सुबह 8.18 मिनट पर रवाना होगी।
. इंद्रलोक-ब्रिगेडियर होशियार सिंह के लिए सुबह 7.25 बजे जबकि आखिरी मेट्रो रात 9.30 पर रवाना होगी। रविवार सुबह 8.25 बजे पहली मेट्रो रवाना होगी, जबकि आखिरी मेट्रो के समय में बदलाव नहीं किया जा रहा है।

. कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के लिए पहली मेट्रो सुबह के वक्त 7.25 बजे रवाना होगी। आखिरी मेट्रो रात 9.30 बजे रवाना होगी। रविवार सुबह 8.25 बजे पहली मेट्रो, जबकि रात 9.30 बजे आखिरी मेट्रो यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed