फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Metro Police arrested three mobile thieves used to come from Moradabad to steal 

दिल्ली: मेट्रो पुलिस ने तीन मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, मुरादाबाद से आता था चोरी करने, पहले से कई मामले दर्ज

Mon, 23 Aug 2021 11:50 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 23 Aug 2021 11:50 PM IST
सार

मेट्रो उपायुक्त जितेन्द्र मणि ने बताया कि वाराणसी, यूपी निवासी आदित्य अपने घर जाने के लिए मेट्रो से 21 अगस्त को आनंद विहार मेट्रो स्टेशन जा रहा था। आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर जब वह उतरा तो उसका मोबाइल बंद था।

विज्ञापन
Metro Police arrested three mobile thieves used to come from Moradabad to steal 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : is

विस्तार

यमुना बैंक डिपो मेट्रो पुलिस ने मेट्रो में मोबाइल चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनका तीसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने भी चाल चलते हुए गिरफ्तार आरोपियों से अपने साथी को फोन कर बुलवाया। साथियों के बुलाने पर वह वापस आ गया तो मेट्रो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चुराया गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


मेट्रो उपायुक्त जितेन्द्र मणि ने बताया कि वाराणसी, यूपी निवासी आदित्य अपने घर जाने के लिए मेट्रो से 21 अगस्त को आनंद विहार मेट्रो स्टेशन जा रहा था। आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर जब वह उतरा तो उसका मोबाइल बंद था। उसने शोर मचा दिया तो वहां तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने दो आरोपी शहीद नगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद यूपी निवासी अमित उर्फ सूरज (26) ओर संजय उर्फ योगेश उर्फ अमित (23) को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


मगर इनके पास से चुराया गया मोबाइल नहीं मिला। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी किया गया मोबाइल तीसरे साथी सईद को दे दिया था। पुलिस ने अमित से सईद को फोन करवाया और बुलाने को कहा। अमित के बुलाने पर रामहेत नगर, मुरादाबाद, यूपी निवासी सईद (28) वापस आ गया। पुलसि ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चुराया गया मोबाइल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सईद मेट्रो में चोरी करने मुरादाबाद से दिल्ली आता था। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से मेट्रो में चोरी के चार मामलों को सुलझाने का दावा किया है। अमित के खिलाफ पहले से चोरी व आर्म्स आदि के 22 मामले दर्ज हैं। संजय के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। ये भीड़भाड़ वाली मेट्रो में चोरी की वारदात करते थे। गिरोह के तीन से चार सदस्य पीड़ित को घेर लेते थे। जब पीड़ित मेट्रो से उतर या चढ़ रहा होता था तभी उसका मोबाइल व पर्स चुरा लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed