फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   meteorological department predicts good rains in delhi-ncr by the end of the week

Weather updates: सप्ताह के अंत तक दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश के आसार, हवा भी हुई साफ

Wed, 04 Aug 2021 01:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 04 Aug 2021 01:22 AM IST
सार

मौसम विभाग ने एक दिन पहले बारिश की संभावना जताई थी। इसके विपरित सुबह से ही सूरज के कड़े तेवर रहे। दिन में आसमान साफ रहने के साथ धूप खिली रही और उमस भरी गर्मी का अहसास बना रहा।

विज्ञापन
meteorological department predicts good rains in delhi-ncr by the end of the week
सप्ताह के अंत तक दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश होने की संभावना - फोटो : amar ujala

विस्तार

लगातार बारिश से मिल रही राहत बुधवार को कुछ कम हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, दिन में सूरज के कड़े तेवर भी देखने को मिल सकते हैं। इससे दोपहर में उमस भरी गर्मी का अहसास होगा। सप्ताह के अंत तक दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश की संभवाना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने एक दिन पहले बारिश की संभावना जताई थी। इसके विपरित सुबह से ही सूरज के कड़े तेवर रहे। दिन में आसमान साफ रहने के साथ धूप खिली रही और उमस भरी गर्मी का अहसास बना रहा। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 95 व न्यूनतम 65 फीसदी रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। विभाग का अनुमान है कि छह अगस्त से मौसम एक बार फिर करवट लेगा और तेज बारिश दर्ज की जाएगी। इससे अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोषजनक श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा मंगलवार को संतोषजनक श्रेणी में रही। अगले 24 घंटों में भी इसमें खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 71 रहा। फरीदाबाद का 65, गाजियाबाद 61, ग्रेटर नोएडा 89, गुरुग्राम 76 व नोएडा का एक्यूआइ 63 रहा। सफर इंडिया के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक हवा में बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 83 व पीएम 2.5 का स्तर 42 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed