फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Meteorological Department issues yellow alert regarding fog in Delhi NCR

मौसम अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में कोहरा बरपाएगा कहर...यलो अलर्ट जारी; चार दिन तक बादलों की आंखमिचौली रहेगी जारी

Sun, 28 Dec 2025 05:21 AM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 28 Dec 2025 05:21 AM IST
सार

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर कोहरे का असर दिखेगा। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह हल्का से घना कोहरा रहेगा। वहीं हवा चलने से प्रदूषण में कुछ कमी आ सकती है।

विज्ञापन
Meteorological Department issues yellow alert regarding fog in Delhi NCR
दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के साथ ही एनसीआर में एकबार फिर कोहरा कहर बरपाएगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कई जगहों पर हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 21 और छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में इस हफ्ते चार दिन बादलों की आंखमिचौली देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


बीते शनिवार को चटख धूप निकली, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि, सुबह-शाम के समय लोगों को सिहरन महसूस हो रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक के साथ 22.3 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। 
विज्ञापन


दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 56 प्रतिशत रही। वहीं, रिज में पारा 9.8 दर्ज किया गया। इसके अलावा, आया नगर में 8.6, लोधी रोड में 8 व पालम में 8.5 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। सोमवार को भी दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 28 और 29 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान के छह से आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 29 और 30 दिसंबर को दिल्ली में सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान जताया है। 29 दिसंबर को दिल्ली में आंशिक रूप से हल्के बादल भी नजर आ सकते हैं।


मौसम विभाग ने 29 और 30 दिसंबर को दिल्ली में हवा की स्पीड 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान जताया है। इससे प्रदूषण में कमी देखी जा सकती है। इसके बाद 31 दिसंबर, पहली और दो जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आंशिक रूप से बादल नजर आने और सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed