{"_id":"627dab389a975876505b1c5c","slug":"men-entered-the-house-and-beat-up-the-woman-for-refusing-to-park-the-bike-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : बाइक पार्क करने से मना करने पर घर में घुसकर महिला को पीटा, फरार आरोपियों की तलाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : बाइक पार्क करने से मना करने पर घर में घुसकर महिला को पीटा, फरार आरोपियों की तलाश
Fri, 13 May 2022 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 06:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालम इलाके में घर के बाहर बाइक पार्क करने से मना करने पर दो भाइयों ने घर में घुसकर एक महिला की पिटाई कर दी। महिला का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान पर पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के बाद से फरार भाइयों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घायल महिला की पहचान मजमोतिन के रूप में हुई है। वह अपने पति राजवीर और बच्चों के साथ महावीर एंक्लेव में किराए पर रहती है। मंगलवार देर शाम पुलिस को दीनदयाल अस्पताल से महिला के साथ मारपीट करने की शिकायत मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मजमोतिन से पूछताछ की।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसका पति इलाके में रेहड़ी लगाता है। वह एक मकान के भूतल पर किराए पर रहती है। पड़ोस में दो भाई पंकज और पवन अपनी मां के साथ रहता है। दोनों भाई अकसर अपनी बाइक को उसके घर के सामने पार्क कर देता था। जिसकी वजह उन्हें बाहर निकलने में दिक्कत होती थी। कई बार उन्हें समझा चुके थे।
विज्ञापन
मंगलवार को पंकज ने घर के बाहर बाइक लगा दी। महिला ने पंकज की मां से शिकायत की। लेकिन उन्होंने बाइक नहीं हटाई। शाम में एक बार फिर से बाइक हटाने के लिए कहने पर दोनों भाई गाली गलौज करने लगे। महिला के घर के भीतर चले जाने पर दोनों भाई भीतर पहुंचे और महिला से मारपीट की और उसके सिर को दीवार पर मारकर उसे घायल कर दिया।