फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   meat shops will be closed during 9-day period of Navratri festival Mayor Mukkesh Suryaan may issued necessary guidelines

दिल्ली: नवरात्र और रमजान के पवित्र महीने में नहीं खुलेंगी मांस की दुकानें, दक्षिणी निगम ने जारी किया दिशा निर्देश 

Mon, 04 Apr 2022 05:57 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 04 Apr 2022 05:57 PM IST
सार

महापौर ने कहा कि मौजूदा समय रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है, इस दौरान लोग सात्विक दिनचर्या अपनाते हैं। ऐसे में उनके पास ऐसे समय में मांस की दुकानें बंद करने के लिए ढेरों सुझाव आए थे।

विज्ञापन
meat shops will be closed during 9-day period of Navratri festival Mayor Mukkesh Suryaan may issued necessary guidelines
फाइल

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने नवरात्र और रमजान के पवित्र महीने में मांस की दुकानें खोलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सोमवार को इससे संबंधित दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। निगम ने मंगलवार से इस दिशा निर्देश को सख्ती के साथ क्षेत्र में लागू कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


दक्षिणी निगम के महौपार मुकेश सूर्यान ने सोमवार को देर शाम इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि नवरात्र में दिल्ली के अंदर बहुत से लोग उपवास रखते हैं, इस बीच करीब 99 फीसदी लोग लहसन प्याज तक नहीं खाते। क्योंकि इस बीच लोग देवी दुर्गा की विशेष उपासना करते हैं। महापौर ने कहा कि मौजूदा समय रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है, इस दौरान लोग सात्विक दिनचर्या अपनाते हैं। ऐसे में उनके पास ऐसे समय में मांस की दुकानें बंद करने के लिए ढेरों सुझाव आए थे। नागरिकों ने पत्र लिखकर धार्मिक स्थलों के आस-पास की मांस की दुकानें बंद कराने का अुरोध किया था। लेकिन उन्होंने पिक एंड चूज से बचते हुए केवल धार्मिक स्थलों के आस पास की ही नहीं, बल्कि निगम क्षेत्र की सारी मांस की दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है। जो लोग इस कानून का पालन नहीं करेंगे, उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


लाइसेंस नीति में इसके लिए होगा बदलाव
महापौर मुकेश सूर्यान ने कहा है कि आने वाले दिनों में मांस की दुकानों के लिए संशोधित लाइसेंस नीति तैयार करेंगे। नये व नवीनीकृत लाइसेंस नियमों में साफ लिखा होगा कि नवरात्र के दौरान दक्षिणी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में मांस की दुकानें नहीं खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की दुकानें बंद करने के लिए सीएम को पत्र
महापौर मकेश सूर्यान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर नवरात्र के दौरान शराब की कीमतों पर दी गई छूट के निर्णय को वापस लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि वह नवरात्र के दौरान शराब की दुकानें भी बंद करने का निर्णय लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed