{"_id":"61f59fb0539a38770f2ee18a","slug":"max-hospital-s-female-doctor-was-robbed-by-strangulation-ashram-news-noi629412144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : मैक्स अस्पताल की महिला डॉक्टर का गला दबाकर लूटपाट, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : मैक्स अस्पताल की महिला डॉक्टर का गला दबाकर लूटपाट, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 30 Jan 2022 07:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 07:01 AM IST
सार
स्पेशल स्टाफ ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर आभूषण कारोबारी और फोन खरीदने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शालीमार बाग इलाके में बदमाशों ने मैक्स अस्पताल की एक महिला डॉक्टर का गला दबाकर उससे लूटपाट की और फरार हो गए। स्पेशल स्टाफ ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर आभूषण कारोबारी और फोन खरीदने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास महिला डॉक्टर के गहने और मोबाइल बरामद हुआ।
जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान जेजे कालोनी निवासी रवि, मोनू और किशन के रूप में हुई है। लूट के जेवर और मोबाइल खरीदने वाले बुराड़ी निवासी गगन और वजीरपुर का मोहम्मद अखलाक हैं। गगन की वजीरपुर में जेवरों की दुकान है।
26 जनवरी की शाम सात बजे मैक्स अस्पताल में कार्यरत 47 वर्षीय महिला डॉक्टर ने लूटपाट की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह एडी और एई ब्लॉक स्थित पार्क में घूम रही थीं। तभी तीन बदमाशों ने पीछे से गला दबाया और उनकी सोने की चेन, हीरे की अंगूठी और मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वह ड्रग के आदी हैं और नशे के लिए वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस ने बताया कि मोनू अशोक विहार थाने का घोषित बदमाश है।