फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   massive online corel sell, delivery boy arrested

ऑनलाइन साइट पर खुलेआम चल रही है मूंगा की बिक्री, डिलीवरी ब्वॉय गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2020 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
massive online corel sell, delivery boy arrested
नई दिल्ली। देशभर में कोरल (मूंगा-मिरजान) पत्थर की बिक्री पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके लोग इसका अवैध कारोबार कर रहे हैं। कमाल की बात तो यह है कि ऑनलाइन भी कोरल पत्थर को बेचा जा रहा है। पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट टू ऐनिमल (पेटा) को इसका पता चला तो उन्होंने नामी ऑनलाइन कंपनी से कोरल पत्थर की बुकिंग करा दी। डिलीवरी देने आए ब्वॉय योगेश को रंगे हाथों दबोच लिया गया।
विज्ञापन

मंडावली थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद पत्थर असली हैं या नकली। कंपनी ने ओडिशा से पत्थर को सप्लाई किया था। दरअसल कोरल या मूंगा या मिरजान एक छोटा सा समुद्री जीव है। यह करोड़ों जीव साथ मिलकर एक मजबूत परत बनाकर उसके अंदर रहते हैं। समुद्र से निकालकर लोग इसकी तस्करी करते हैं।
विज्ञापन

पेटा के कार्यकर्ता गाजियाबाद निवासी गौरव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें कोरल पत्थर की ऑनलाइन बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद 15 अगस्त को संगठन के शशांक शर्मा ने अपने खाते से पांच पत्थर बुक कराए। डिलीवरी का पता बुद्ध मार्ग, मंडावली दिया गया। सोमवार को डिलीवरी ब्वॉय कोरल पत्थर लेकर वहां पहुंचा तो उसे पकड़ लिया। पार्सल को चेक किया तो उसमें कोरल पत्थर बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed