फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Martyrdom day of Guru Teg Bahadur and Chhath Puja will be grand

Delhi News: गुरु तेग बहादुर का शहादत दिवस व छठ पूजा होगी भव्य

Mon, 25 Aug 2025 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Martyrdom day of Guru Teg Bahadur and Chhath Puja will be grand
-तैयारियों के लिए सचिवालय में मंत्री कपिल मिश्रा ने की बैठक
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कला, संस्कृति और भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, गुरु तेग बहादुर का 350वां शहादत दिवस और छठ पूजा भव्य तरीके से मनाएंगे। इसकी तैयारियों के लिए सोमवार को सचिवालय में साहित्य कला परिषद, हिंदी, उर्दू, सिंधी, संस्कृत, मैथिली-भोजपुरी, गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी अकादमी और अन्य संस्थानों के सचिव के साथ एक बैठक की।

इस बैठक में सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई। कपिल मिश्रा ने सभी अकादमियों के साथ एमओयू साइन किए, ताकि सरकारी अनुदान का उपयोग पारदर्शी तरीके से हो। मंत्री ने हर हफ्ते सांस्कृतिक आयोजनों की जानकारी देने वाला विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इनमें शामिल हों। उन्होंने दिल्ली की सरकारी लाइब्रेरियों को और बेहतर करने, छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए आकर्षक बनाने को कहा। हिंदी अकादमी का कवि सम्मेलन, उर्दू अकादमी का मुशायरा और 75 शीर्ष कलाकारों की पेंटिंग प्रतियोगिता जैसे आयोजन कर्तव्य पथ जैसे स्थानों पर करने की सलाह दी।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि भोजपुरी सम्मेलन में मॉरीशस, फिजी जैसे देशों के मेहमान शामिल होंगे। नवंबर में गुरु तेग बहादुर का शहादत दिवस, छठ पूजा और दीपावली मेला लगेगा। दिल्ली स्थापना दिवस, गुरुकुल खेल प्रतियोगिता और भक्ति उत्सव भी होंगे। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर विशेष कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed