{"_id":"69939b5ae514d782ed0b3223","slug":"markets-are-bustling-with-activity-ahead-of-ramadan-with-demand-for-dates-and-sweets-increasing-in-delhi-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : रमजान से पहले बाजारों में रौनक, खजूर-सेवइयों की बढ़ी मांग, जामा मस्जिद समेत बजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : रमजान से पहले बाजारों में रौनक, खजूर-सेवइयों की बढ़ी मांग, जामा मस्जिद समेत बजारों में उमड़ी भीड़
Tue, 17 Feb 2026 04:35 AM IST
Digvijay Singh
फिरदौस आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
फिरदौस आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 17 Feb 2026 04:35 AM IST
सार
रमजान का पाक महीना शुरू होने से पहले ही दिल्ली के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। खजूर और सेवइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन
माह-ए-रमजान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रमजान का पाक महीना शुरू होने से पहले ही दिल्ली के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। खजूर और सेवइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। जामा मस्जिद, हजरत निजामुद्दीन दरगाह, चांदनी चौक, मीना बाजार और चितली कबर बाजार में अकीदतमंदों की आवाजाही तेज हो गई है। बाजारों को सजाया गया है और दुकानों से खजूर की मिठास व सेवइयों की खुशबू आ रही है। लोग अभी से रमजान की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
इस बार सऊदी अरब, मक्का-मदीना, दुबई, ट्यूनीशिया और ईरान से खजूर मंगाए गए हैं। मदीने की अंबर, अजवा, कलवी, मगरूम, मजदूल, हसबती, रजान और किमिया जैसी कई किस्में उपलब्ध हैं। कीमत 150 रुपये से लेकर 1600 रुपये प्रति किलो तक है। सेवइयों की मांग भी बढ़ी है। कारोबारियों का कहना है कि इस बार पिछले साल से ज्यादा बिक्री की उम्मीद है। बाजार में लच्छा, लंबी, इमामी और फेनी सेवई उचित दामों पर मिल रही हैं। जामा मस्जिद के पूर्व इमाम सैयद अहमद बुखारी के मुताबिक, रमजान की शुरुआत 18 या 19 फरवरी से हो सकती है। अगर 17 फरवरी की शाम चांद दिखता है तो 18 से रोजे शुरू होंगे, वरना 19 फरवरी से रोजे शुरू होंगे।
विज्ञापन
खजूर की कीमत (प्रति किलो)
किमिया: 150-180 रुपये
रजान: 300-350 रुपये
ट्यूनीशियन: 300-400 रुपये
बरारी: 350-360 रुपये
हसबती: 500-520 रुपये
कलवी: 600-650 रुपये
मदीने की अंबर: 1200-1300 रुपये
मगरूम: 1200-1400 रुपये
मजदूल: 1200-1600 रुपये
सेवइयों की कीमत (प्रति किलो)
लच्छा सेवई: 180-200 रुपये
लंबी सेवई: 100-120 रुपये
इमामी सेवई: 300-350 रुपये
फेनी सेवई: 240-250 रुपये
सामान्य सेवई: 100-150 रुपये