फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Market not buzzing buyers absent due to fear of corona third wave no sale at showroom-mall shops

दिल्ली में कोरोना: बाजार नहीं गुलजार, तीसरी लहर के डर से खरीदार नदारद, शो-रूम-मॉल की दुकानों पर बिक्री नहीं

Tue, 08 Jun 2021 10:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 08 Jun 2021 10:48 PM IST
सार

अनलॉक-2 के दूसरे दिन सम आधारित बाजार व मॉल की दुकानें खुलीं। करोल बाग, सरोजनी नगर, कमला नगर, ग्रेटर कैलाश समेत कई पॉश इलाकों में बड़ी-बड़ी शो रूम भी खुलने लगी है। जहां उनके स्टाफ की ही चहलकदमी होती दिखीं।

विज्ञापन
Market not buzzing buyers absent due to fear of corona third wave no sale at showroom-mall shops
दिल्ली बाजार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड संक्रमण का डर अभी भी खत्म नहीं हुआ है। दिल्ली सरकार ने सम-विषम आधार पर बाजार, मॉल खोलने की अनुमति तो दे दी है। लेकिन ग्राहक नदारद हैं। सड़क पर तो भीड़ बढ़ गई है, लेकिन बाजारों की रौनक दूसरे दिन भी नहीं लौटी। ज्यादातर व्यापारी मंगलवार को अपनी दुकानों की सफाई के बाद ग्राहकों की बांट ही जोहते रह गए। यहां तक कि रिटेलरों को फोन कर भी बता रहे हैं कि सरकार की अनुमति से बाजार खुलने लगे हैं।

विज्ञापन


अनलॉक-2 के दूसरे दिन सम आधारित बाजार व मॉल की दुकानें खुलीं। करोल बाग, सरोजनी नगर, कमला नगर, ग्रेटर कैलाश समेत कई पॉश इलाकों में बड़ी-बड़ी शो रूम भी खुलने लगी है। जहां उनके स्टाफ की ही चहलकदमी होती दिखीं। हालांकि व्यापारियों को उम्मीद है कि अगले सप्ताह पूरे तरीके से बाजार खुलने पर कुछ रौनक बढ़ेगी।
विज्ञापन


कोविड प्रोटोकॉल के लिए मार्शल तैनात करने की मांग
बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग एक बड़ी समस्या है। खासकर मेडिसिन के थोक मार्केट में यह समस्या आ रही है, क्योंकि खरीदारों की संख्या अधिक है। यहां दवा की दुकानों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। भागीरथ प्लेस स्थित दवा के होलसेल मार्केट में गंदगी से भी व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ड्रग ट्रेडर्स एसोसिएशन भागीरथ प्लेस के सचिव आशीष ग्रोवर ने दिल्ली सरकार से मांग की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए मार्शल की तैनाती कराए। खाकी ड्रेस में तैनात किए गए मार्शल से आम लोग नियमों का पालन स्वत: करने लगते हैं। ग्रोवर ने कहा कि इन मार्शलों के खाने-पीने का पूरा इंतजाम एसोसिएशन की तरफ से किया जाएगा। उन्होंने एमसीडी से भी मांग की है कि सफाई व सेनेटाइजेशन कराए ताकि कोविड समेत अन्य संक्रमित बीमारियों से निजात मिल सके।

मॉल व शो रूम में भी सन्नाटा
दिल्ली के सदर बाजार, गांधी बाजार, चांदनी चौक के खुदरा व होलसेल बाजार में तो सन्नाटा है ही साथ ही करोल बाग, ग्रेटर कैलाश, कमला नगर, सरोजनी नगर समेत अन्य मार्केट स्थित बड़े-बड़े शो रूम भी खाली है। यही स्थिति सुभाष प्लेस, रोहणि, कमला नगर के मॉल की भी है। बिजनेस एक्सपर्ट शशांक कुमार की मानें तो जब तक सार्वजनिक वाहन पूरी क्षमता के साथ नहीं चलेंगे 

तबतक ग्राहक बाजार से दूर रहेंगे। इन दिनों संक्रमण की वजह से लूग मेट्रो से भी दूरी बनाए हुए हैं। यही नहीं बाजार तब गुलजार होता है, जब बच्चे घरों में जिद करते हैं बाहर घूमने के लिए। लेकिन तीसरी लहर की आशंका की वजह से बड़े-बड़े शो रूम में लोग नहीं पहुंच रहे हैं। यूनिटी मॉल के आशीष श्रीवास्तव भी कहते हैं कि आमूमन लोग खरीदारी पूरे परिवार के साथ करने पहुंचते हैं। लिहाजा जब तक कोविड की तीसरी लहर की आशंका जब तक दूर नहीं हो जाती, तब तक पूरी तरह से मार्केट में रौनक मुश्किल ही लग रहा है। हालांकि वह यह भी कहते हैं कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की वजह से जो भी ग्राहक मॉल पहुंच रहे हैं, उन्हें इस बात का आश्वासन जरूर है कि संक्रमण का खतरा नहीं है।

कोरोना जांच का कैंप लगा
दी बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से कूचा महाजनी के बाहर कोरोना जांच के लिए कैंप लगाया गया। एसोसिएशन के प्रधान योगेश सिंघल ने बताया कि व्यापारियों के साथ ही मजदूरों का भी जांच इस केंद्र पर कराई जा रही है, ताकि उन्हें उचित इलाज मिल सके। करोल बाग ज्वेलर्स एसोसिएशन के महासचिव राकेश सर्राफ ने बताया कि बाजारों में वैक्सीनेशन ड्राइव चलाने की आवश्यकता है। व्यापारियों के साथ काम करने वाले मजदूरों का भी जल्द से जल्द वैक्सीनेशन किया जाना चाहिए। व्यापारी ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
 

बिजली के फिक्स चार्ज माफ करने की मांग की
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कोविड की वजह से व्यापार में आई अस्थिरता से अवगत कराया है। बताया है कि साधारण व्यापारियों, फैक्ट्री मालिकों, सिनेमा, रेस्टोरेंट एवं होटल मालिकों को नुकसान हुआ है, लिहाजा उन्हें राहत दी जाए।

मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कपूर ने सभी कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन पर अप्रैल से जून तक फिक्स्ड चार्ज माफ करने के साथ सभी सिनेमा, होटल एवं रेस्टोरेंट के भी बिजली बिल फिक्स्ड चार्ज माफ करने की मांग की है। भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता से पत्र के माध्यम से कहा है कि वह नगर निगमों को निर्देश दें की इस वर्ष के ट्रेड एवं लाइसेंस शुल्क माफ करें और सभी व्यापारिक संपत्तियों से वर्ष 2021-22 का संपत्ति कर व्यापारिक की जगह रिहाइशी दरों पर लेकर उन्हें राहत दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed