फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Many unreserved trains will run from today

आज से चलेंगी कई अनारक्षित ट्रेनें

Sun, 19 Dec 2021 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Many unreserved trains will run from today
नई दिल्ली। दिल्ली व आसपास के यात्रियों की राह आसान करने के लिए रेलवे ने लोकल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

सोमवार से नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र, पानीपत, पलवल, रेवाड़ी व पलवल-गाजियाबाद के बीच अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04178 कुरुक्षेत्र-दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से सुबह 5:55 बजे चलेगी और 9:35 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन अमीन, नीलोखेड़ी, तरावडी, भैनी खुर्द, करनाल, बजीदां जटटा, घरौंडा, कोहांड, बाबरपुर, पानीपत, दीवाना, समालखा, माजरी भोडवाल, गन्नौर, राजलुगढ़ी, सांदल कलां, सोनीपत, हराना कलां, रठधाना, नरेला, होलम्बी कलां, खेडा कलां, आदर्श नगर दिल्ली, आजादपुर, और सब्जी मंडी स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन

इसी तरह ट्रेन संख्या 04127 दिल्ली जंक्शन-पानीपत के बीच चलेगी। दिल्ली से शाम 4:40 बजे चलेगी व उसी दिन शाम 7 बजे पानीपत पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन सब्जी मंडी, दिल्ली आजादपुर, आदर्श नगर दिल्ली, खेड़ा कलां, होलम्बी कलां, नरेला, रठधाना, हराना कलां, सोनीपत, सांदल कलां, राजलुगढ़ी, गन्नौर, माजरी भोडवाल, समालखा और दीवाना स्टेशनों पर ठहरेगी। मंगलवार से एक अन्य ट्रेन (04990) रेवाड़ी-दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी। रेवाड़ी से सुबह 7:05 बजे चलकर यह ट्रेन सुबह 9:35 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन कुम्भावास मुंडा, खलीलपुर, इंछापुरी, पटौदी रोड, जटौला जौडी सांपका, ताजनगर, पातली, गढ़ी हरसरू, बसई धनकोट, गुडगांव, बिजवासन, शाहबाद मुहम्मदपुर, पालम, दिल्ली कैंट, पटेल नगर और दिल्ली सराय रौहिल्ला स्टेशनों पर ठहरेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही कई अन्य ट्रेनें भी चल रही हैं। ट्रेन संख्या 04913 पलवल-नई दिल्ली-गाजियाबाद अनारक्षित दैनिक मेल/एक्सप्रेस स्पेशल, ट्रेन संख्या 04920 नई दिल्ली-पलवल अनारक्षित दैनिक मेल/एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 04920 नई दिल्ली-पलवल अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 04990 रेवाड़ी-दिल्ली जंक्शन अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस स्पेशल चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed