फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Many trains will be affected by traffic block: construction work will be done on many rail sections next month

ट्रैफिक ब्लॉक से कई ट्रेनें होंगी प्रभावित : अगले माह कई रेल खंडों पर चलेगा निर्माण कार्य

Sun, 30 Jan 2022 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 05:12 AM IST
सार

साथ ही, अब निर्माण कार्य की वजह से कई रेल खंड पर ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय रेलवे ने लिया है। इस वजह से अगले सप्ताह भी यात्रियों की परेशानी बनी रहेगी।

विज्ञापन
Many trains will be affected by traffic block: construction work will be done on many rail sections next month
भारतीय रेल - फोटो : twitter

विस्तार

कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे की 24 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। साथ ही, अब निर्माण कार्य की वजह से कई रेल खंड पर ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय रेलवे ने लिया है। इस वजह से अगले सप्ताह भी यात्रियों की परेशानी बनी रहेगी। 

विज्ञापन


रेलवे ने बिलासपुर मंडल के रूपौंद-झलवाडा के बीच तीसरी लाइन को जोड़ने की योजना के तहत ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस वजह से ट्रेन संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस 3 व 10 फरवरी को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22867  दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 1, 4 व 8 फरवरी को निरस्त रहेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 2, 5 व 9 फरवरी को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा भी ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनें निरस्त की गई है। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 22806 आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर साप्ताहिक एक्सप्रेस 7,14,21 व 28 फरवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या संख्या 22168 निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस 31 जनवरी से 14 फरवरी के बीच निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 12782 निजामुद्दीन-मैसूर परिवर्तित मार्ग से 31 जनवरी को चलेगी।  इसी तरह 6 फरवरी से 28 फरवरी के बीच ट्रेन संख्या 12816 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस को बरास्ता प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-पंडित दीनदयाल उपाध्याय चलेगी। यह ट्रेन इस दौरान मिर्जापुर स्टेशन पर नहीं ठहरेगी। ट्रेन     संख्या 12303/12304 नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस को बरास्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय-जंघई-प्रयाग-प्रयागराज के रास्ते चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed