फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Many trains canceled due to cyclonic storm

यात्रियों के ध्यानार्थ : चक्रवाती तूफान की आशंका से निरस्त की गईं कई ट्रेनें

Sun, 23 May 2021 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 May 2021 05:12 AM IST
सार

  • ताउते के बाद यास चक्रवाती तूफान की आशंका को लेकर ट्रेनें निरस्त की गईं
  • दिल्ली-भुवनेश्वर-दिल्ली रूट पर चलने वाली ज्यादातर ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
Many trains canceled due to cyclonic storm
भारतीय रेल - फोटो : Social media

विस्तार

ताउते के बाद अब यास चक्रवाती तूफान ने ट्रेनों की चाल को थाम दिया है। यास चक्रवाती तूफान के मद्देनजर सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए कई ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इस निर्देश से यात्रियों को सफर के लिए परेशान होना पड़ेगा क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से पहले से ही कई ट्रेनें निरस्त हैं।

विज्ञापन


चक्रवाती तूफान की आशंका को लेकर ट्रेन संख्या 02801 पुरी-नई दिल्ली स्पेशल 24 से 26 मई तक के लिए निरस्त कर दी गई है। इसी तरह ट्रेन संख्या 02802 नई दिल्ली-पुरी स्पेशल 23 से 25 मई तक निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 02814 आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर 24 मई को निरसत रहेगी तो ट्रेन संख्या 02816 आनंद विहार-पुरी स्पेशल 24 व 26 मई को निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 02815 पुरी-आनंद विहार स्पेशल 26 व  27 मई को, ट्रेन संख्या 02823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल 25 मई को, ट्रेन संख्या 02824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल 26 मई को, ट्रेन संख्या 02826 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल 24 मई को, ट्रेन संख्या 02875 पुरी-आनंद विहार स्पेशल 25 मई को, ट्रेन संख्या 02876 आनंद विहार-पुरी स्पेशल 25 मई को, ट्रेन संख्या 08477 पुरी-योगनगरी ऋशिकेश स्पेशल 25,26 व 27 मई को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 02820 आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर स्पेशल 25 मई को निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली रूट की 13 ट्रेनें निरस्त
कानपुर से खबर है कि रेलवे ने दिल्ली रूट की 13 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त करने का फैसला लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी हैं। रिजर्वेशन करा चुके यात्री अब निरस्तीकरण के दिनों में अपना पूरा रिफंड ले सकते हैं। वहीं, संक्रमण कम होने से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इस फैसले से यात्रियों को परेशानियां होंगीं। 

इन तिथियों में ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- 02801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 24 व 25 मई। 
- 02802 पुरुषोत्तम 23, 24 व 25 मई
- 02814 भुवनेश्वर एक्सप्रेस 24 मई
- 02816  पुरी एक्सप्रेस 24 और 26 मई, 02815 एक्सप्रेस 26 व 27 मई
- 02823 भुवनेश्वर एक्सप्रेस 25 मई, 02824 एक्सप्रेस 26 मई
- 02826 कैफियत 24 मई
- 02875 पुरी एक्सप्रेस 25 मई, 02876 एक्सप्रेस 25 मई
- 02209 भुवनेश्वर एक्सप्रेस 26 मई
-02819 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 26 मई और वापसी में यह ट्रेन 02820 25 मई को निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed