Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Manoj tiwary ready to out kejriwal government

मनोज तिवारी ने भरी केजरीवाल सरकार को उखाड़ने की हुंकार

Sat, 01 Jun 2019 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Manoj tiwary ready to out kejriwal government
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी आज इसी रथ को दिखाएगें हरी झ? - फोटो : Ashram
मनोज तिवारी ने भरी केजरीवाल सरकार को उखाड़ने की हुंकार
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के निलोठी और अलीपुर में भाजपा ने कार्यकर्ताओं के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इसमें दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, स्थानीय सांसद हंसराज हंस, विधायक विजेंद्र गुप्ता समेत संसदीय क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। मनोज तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत की बदौलत भाजपा दिल्ली की सातों सीटों पर कमल खिलाने में कामयाब रही है। अब दिल्ली की सत्ता में बैठी अराजक केजरीवाल सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए काम करना है।
मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार के झूठ को लोग समझ गए हैं। अब हमें लोगों को समझाना है कि केंद्र की तरह दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनानी है। इसके बाद ही दिल्ली के सभी काम सुचारु रूप से हो पाएंगे। दूसरी तरफ, सांसद हंसराज हंस ने अरविंद केजरीवाल को निरंकुश बताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी कार्यकताओं को पूरी ताकत से काम करना है। हंसराज हंस ने कहा कि सरकार ने दिल्ली को बेहाल कर रखा है। आज दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार है। अब दिल्ली को केजरीवाल सरकार के निरंकुश शासन से मुक्ति दिलाने के लिए सभी को पूरी ऊर्जा के साथ क्षेत्र में काम करना है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और प्रयासों के कारण ही दिल्ली में पार्टी ऐतिहासिक विजय दोहराने में सफल हो पाई है।
विज्ञापन

अनुसूचित वर्ग के आप कार्यकर्ता भाजपा में
दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने संबोधित किया। इसमें आम आदमी पार्टी के कोंडली विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुरी वार्ड के अनुसुचित जाति वर्ग के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed