फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Manoj Tiwari says cm arvind Kejriwal failed to stop corona virus

मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- कोरोना की रोकथाम ही नहीं सभी मोर्चो पर मुख्यमंत्री फेल

Tue, 19 May 2020 08:35 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 19 May 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari says cm arvind Kejriwal failed to stop corona virus
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : ANI

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार को कई मुद्दों पर घेरा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि वह बताएं कि 54 दिन के लॉकडाउन के दौरान घर से कितनी बार बाहर निकले।

विज्ञापन


तिवारी ने  कहा,  क्या मुख्यमंत्री दिल्ली में एक भी जगह निरीक्षण करने गए? ग्राउंड पर नदारद क्यों रहे, दिल्ली सरकार प्रवासी मजदूरों को रोकने में असफल क्यों रही? साथ ही कहा कि दिल्ली के लोगों ने वोट देकर अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन संकट की घड़ी में वह जनता का हालचाल तक जानना मुनासिब नहीं समझे।
विज्ञापन



भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बस यात्रा फ्री करने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार रिक्शा या ऑटो में सिर्फ एक सवारी ही सफर कर सकता है लेकिन यह चिंता की बात है कि गरीब उसका किराया कैसे दे पाएगा।दिल्ली सरकार ने बिना योजना के गरीब विरोधी नीति लागू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारी ने सरकार को सुझाव दिया है कि बस में 20 लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए बस सेवा को फ्री करें। राशन वितरण प्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि 500 रसोईघर का पता भाजपा जन प्रतिनिधियों को अभी तक नहीं मिला। दिल्ली सरकार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की वजह से कोरोना वायरस से संक्रमितों के साथ-साथ कोरोना वॉरियर्स तक की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed