{"_id":"5ec3ecf08ebc3e90731e69e3","slug":"manoj-tiwari-says-cm-arvind-kejriwal-failed-to-stop-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- कोरोना की रोकथाम ही नहीं सभी मोर्चो पर मुख्यमंत्री फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- कोरोना की रोकथाम ही नहीं सभी मोर्चो पर मुख्यमंत्री फेल
Tue, 19 May 2020 08:35 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 19 May 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार को कई मुद्दों पर घेरा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि वह बताएं कि 54 दिन के लॉकडाउन के दौरान घर से कितनी बार बाहर निकले।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा, क्या मुख्यमंत्री दिल्ली में एक भी जगह निरीक्षण करने गए? ग्राउंड पर नदारद क्यों रहे, दिल्ली सरकार प्रवासी मजदूरों को रोकने में असफल क्यों रही? साथ ही कहा कि दिल्ली के लोगों ने वोट देकर अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन संकट की घड़ी में वह जनता का हालचाल तक जानना मुनासिब नहीं समझे।
विज्ञापन
भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बस यात्रा फ्री करने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार रिक्शा या ऑटो में सिर्फ एक सवारी ही सफर कर सकता है लेकिन यह चिंता की बात है कि गरीब उसका किराया कैसे दे पाएगा।दिल्ली सरकार ने बिना योजना के गरीब विरोधी नीति लागू कर दिया है।
विज्ञापन
तिवारी ने सरकार को सुझाव दिया है कि बस में 20 लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए बस सेवा को फ्री करें। राशन वितरण प्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि 500 रसोईघर का पता भाजपा जन प्रतिनिधियों को अभी तक नहीं मिला। दिल्ली सरकार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की वजह से कोरोना वायरस से संक्रमितों के साथ-साथ कोरोना वॉरियर्स तक की जान चली गई।