फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   manoj tiwari attacks on delhi government and government is not serious provide ration to people

मनोज तिवारी का दिल्ली सरकार पर हमला, बोले- लोगों तक राशन पहुंचाने में नहीं दिखाई गंभीर

Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
manoj tiwari attacks on delhi government and government is not serious provide ration to people
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : ANI

दिल्ली में ई-कूपन धारकों को राशन नहीं देने का आरोप भाजपा ने दिल्ली सरकार पर मढ़ा है। भाजपा का कहना है कि दिल्ली में लोग भूख से परेशान हैं और सरकार राशन का वितरण ठीक ढंग से नहीं कर पा रही है। इस मुद्दे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस की।

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को राशन वितरण प्रणाली में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई है। केंद्र सरकार की तरफ से मिल रहे राशन की गुणवत्ता और मात्रा सीधे दिल्ली के लोगों तक कैसे पहुंचे, इस पर दिल्ली सरकार कभी भी संजीदा नहीं दिखी।
विज्ञापन



कोर्ट ने कई बार निर्देशित किया, बावजूद सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ई-कूपन मिलने के बावजूद लोग राशन से वंचित हैं। तिवारी ने यह भी कहा कि सरकार की यह नैतिक जिम्मेदारी थी और उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली से गरीब, जरूरतमंद और हाशिए पर पड़े लोगों को अनाज की आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के 72 लाख लोगों के लिए 8 किलो गेहूं, 2 किलो चावल, 1 किलो दाल प्रति व्यक्ति मुफ्त में उपलब्ध करा रही है। दिल्ली सरकार की बस यह जिम्मेदारी थी कि उस राशन को गरीब व जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए, जिसमें वह विफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed