फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   manoj sharma milk distributor in delhi shot for protesting against spitting

दिल्ली: थूकने का विरोध करने पर मारी थी दूध कारोबारी को गोली

Tue, 16 Mar 2021 02:52 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 16 Mar 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
manoj sharma milk distributor in delhi shot for protesting against spitting
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में मदर डेयरी दूध कारोबारी मनोज शर्मा को गोली थूकने का विरोध करने पर मारी गई थी। पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी इकबाल (43) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी इकबाल ने खुलासा किया है कि वह मनोज की दुकान के बाहर थूक रहा था। मनोज ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने पिस्टल निकालकर मनोज पर गोली चला दी।

विज्ञापन


पुलिस ने इकबाल के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है। आरोपी इकबाल के खिलाफ तीन अपराधिक मामले पहले से दर्ज है।

पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि शनिवार दोपहर के समय ब्रह्मपुरी मेन रोड पर अज्ञात बदमाश ने दूध कारोबारी को गोली मार दी थी। जबाड़े में गोली लगने के बाद मनोज को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। मनोज का अभी इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि ब्रह्मपुरी में ही रहने वाला इकबाल वारदात में शामिल है। पुलिस ने काफी तलाश करने के बाद सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। उधर अस्पताल में मनोज की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed