फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Manjinder Singh Sirsa Delhi DSGMC President joins BJP

भाजपा के हुए सिरसा: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से दिया इस्तीफा, धर्मेंद्र प्रधान और शेखावत की मौजूदगी में हुए शामिल

Wed, 01 Dec 2021 05:39 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 01 Dec 2021 05:39 PM IST
सार

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने अमित शाह और जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Manjinder Singh Sirsa Delhi DSGMC President joins BJP
मनजिंदर सिंह सिरसा भाजपा में शामिल - फोटो : ANI

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान सिरसा ने अमित शाह और जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया। भाजपा में शामिल होने से पहले सिरसा ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से इस्तीफा दिया। वह प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष थे।

विज्ञापन


विज्ञापन



सिरसा ने ट्वीट कर कहा कि साथ काम करने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, कर्मचारियों और लोगों के प्रति आभार प्रकट करता हूं। मैं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं आगामी डीएसजीएमसी आंतरिक चुनाव नहीं लड़ूंगा। अपने समुदाय, मानवता और राष्ट्र की सेवा करने की मेरी प्रतिबद्धता पूर्व की तरह ही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
 उधर, सिरसा के भाजपा में शामिल पर गृहमंत्री अमित शाह ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिख समुदाय के कल्याण के भाजपा के संकल्प के प्रति विश्वास जताते हुए उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है। मुझे विश्वास है कि उनके पार्टी में आने से इस संकल्प को और शक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed