दिल्ली: डीआरडीओ ने 5 दिन में बनाया 500 बेड का अस्पताल, निरीक्षण करने पहुंचे सिसोदिया
डीआरडीओ के इस अस्पताल में फिलहाल 250 बेड की व्यवस्था रहेगी और फिर मरीजों के लिए 500 बेड उपलब्ध होंगे। मनीष सिसोदिया सोमवार को इसका निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली एयरपोर्ट के पास रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा बनाए गए कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को पहुंचे। उन्होंने पांच दिन के अंदर डीआरडीओ को इस अस्पताल और यहां की व्यवस्था की तैयारी के लिए बधाई दी।
बता दें कि मंगलवार से इस अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए वेंटीलेटर वाले 250 आईसीयू बेड की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही अगले चार से पांच दिनों में 250 बेड और जोड़े जाएंगे।
डीआरडीओ के एक अधिकारी ने रविवार को बताया था कि इस केंद्र को डॉक्टरों को सौंप दिया गया है। सोमवार यानी आज से यहां पर मरीजों की भर्ती शुरू कर दी गई है। अभी कुछ दिनों तक यहां 250 बेड की व्यवस्था रहेगी और फिर उसके बाद 500 बेड मरीजों के लिए उपलब्ध होंगे। दवाइयों के लिए भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। जरूरी दवाइयां यहां पर कम न हों इसके लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने की बात कही गई है।Visited DRDO's upcoming Covid Hospital near airport. Salute to DRDO for creating this facility within 5 days time.
With this center, 250 ICU beds with ventilators will be added for critical ill patients from tomorrow. Another 250 beds would to be operational in next 4-5 days. pic.twitter.com/L4nLaCBvEGविज्ञापन विज्ञापन— Manish Sisodia (@msisodia) April 18, 2021
ऐसे पहुंचें डीआरडीओ के कोविड सेंटर तक
धौला कुआं पहुंच कर आप गुरुग्राम जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर सीधा आगे बढ़ें तो दो फ्लाइओवर मिलेंगे। इनमें से एक एयरपोर्ट की ओर जाता है और दूसरे वाले पर आपको द्वारका लिखा हुआ दिखेगा। द्वारका की ओर जाने वाले फ्लाईओवर पर आपको आगे बढ़ते जाना है। यह फ्लाईओवर पर गोल घूमकर आप जैसे ही नीचे उतरेंगे तो बाईं ओर दूर से ही डीआरडीओ का कोविड सेंटर नजर आएगा।