फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Manish Sisodia announced Delhi Government will give three crore rupees to gold medalist in Tokyo Olympics 

दिल्ली: ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़ रुपये देगी सरकार

Fri, 09 Jul 2021 10:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 09 Jul 2021 10:23 PM IST
सार

  • दिल्ली सरकार का ऐलान, गोल्ड जीता तो मिलेंगे तीन करोड़, रजत पदक पर दो और कांस्य पदक जीतने पर मिलेगा एक करोड़ रुपये का इनाम 
  • इसके पहले दिल्ली खेल विश्वविद्यालय बनाकर खिलाड़ियों को बचपन से ही बढ़ाने की शुरू हो चुकी तैयारी 

विज्ञापन
Manish Sisodia announced Delhi Government will give three crore rupees to gold medalist in Tokyo Olympics 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : twitter.com/msisodia

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी को तीन करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार रजत पदक जीतने पर दो करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के कोच को भी 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। दिल्ली सरकार ने कहा है कि उसका यह प्रयास देश के बच्चों में खेल के प्रति लगाव पैदा करने में सहायक साबित होगा।

ओलंपिक में दिल्ली की ओर से 4 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों में मानिका बत्रा, दीपक कुमार, अमोज जैकब और सार्थक भांबरी शामिल हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार दिल्ली को एक खेल हब के रूप में विकसित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। इसके लिए जगह-जगह पर कम्यूनिटी खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  दिल्ली  वर्ष 2048 में ओलंपिक की मेजबानी करने के लिए अपनी ओर से भऱपूर तैयारी करेगी।

विज्ञापन


कौन खेल खेलेंगे खिलाड़ी
दिल्ली के खिलाड़ियों में खेल रत्न अवार्डी मानिका बत्रा टेबल टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके अलावा दीपक कुमार शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वो 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में भाग लेंगे, दिल्ली के गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के विद्यार्थी रहे अमोज जैकब  4×400 मीटर रिले में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। दिल्ली के ही सार्थक भांबरी 4×400 मीटर रिले में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की उपकुलपति कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा कि  मैं देश के हर उस छात्र से जो एक बेहतरीन खिलाड़ी बनने का सपना देखता है, से  वादा करती हूं  कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी उनके कौशलों को निखारने के लिए विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं और उपकरण प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed