फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Manish Sisodia allegation PM narendra Modi gave a list of 15 people to CBI-ED for raids many AAP leaders included

मनीष सिसोदिया का आरोप: पीएम मोदी ने सीबीआई-ईडी को छापेमारी के लिए 15 लोगों की दी सूची, कई आप नेता शामिल

Sat, 21 Aug 2021 03:38 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 21 Aug 2021 03:38 PM IST
सार

सिसोदिया का दावा है कि आप नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को 15 नेताओं की लिस्ट सौंपी गई है। आने वाले दिनों में इन नेताओं के यहां रेड पड़ेगी। सिसोदिया ने चेतावनी दी कि वह इस तरह की साजिशों से डरने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
Manish Sisodia allegation PM narendra Modi gave a list of 15 people to CBI-ED for raids many AAP leaders included
मनीष सिसोदिया

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है। सिसोदिया का आरोप है कि पीएम मोदी सीबीआई, ईडी और दिल्ली पुलिस का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाने की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सिसोदिया का दावा है कि आप नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को 15 नेताओं की लिस्ट सौंपी गई है। आने वाले दिनों में इन नेताओं के यहां रेड पड़ेगी। सिसोदिया ने चेतावनी दी कि वह इस तरह की साजिशों से डरने वाले नहीं हैं। वह अपना काम इमानदारी से करते रहेंगे। जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को सलाह दी कि राजनीति वोट होनी चाहिए। जनता का विश्वास जीतना चाहिए।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए शनिवार को मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आने वाले चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के नेताओं को फर्जी तरीके से फंसाने की साजिश रच रहे हैं। इस काम के लिए वह दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना की मदद ले रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने प्रधानमंत्री से वादा किया है कि वह फर्जी मुकदमों से आप को बर्बाद कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने चुनौती दी कि वह बिना किसी डर के सच्चाई और ईमानदारी की राजनीति करते हैं। फर्जी मुकदमों से आप डरेगी नहीं। मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ईमानदारी की राजनीति के दम पर शिक्षा, स्वास्थ्य और लोकहित के काम कर रही है। देश को क्वालिटी एजुकेशन मॉडल दे रही है। इन फर्जी केसों और रेड से कुछ नहीं होने वाला, पर एक बड़ा सवाल ये है कि प्रधानमंत्री ने सरकारी विभागों का दुरुपयोग करके पहले जो रेड करवाई उनका क्या नतीजा निकला वो जनता के सामने बताएं।

मनीष सिसोदिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री और भाजपा इस वक्त आप की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत और परेशान हैं। पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में आप का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। गुजरात में भाजपा के गढ़ सूरत में आप ने भाजपा को चुनौती दे दी है। इससे डरकर भाजपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। सिसोदिया ने प्रधानमंत्री को नसीहत दी कि आप ने लोगों के लिए काम कर उनका दिल जीता है। भाजपा भी लोगों के लिए काम कर उनके दिलों में जगह बनाए। भाजपा सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स विभाग और पुलिस की मदद से सरकारें गिराने का काम बंद कर दे।

पुराने मामलों की उपमुख्यमंत्री ने दिलाया याद
मनीष सिसोदिया ने कहा कि पहले भी आप के नेताओं के घर रेड करवाई है। सीबीआई ने उनके घर 2 बार रेड डाला लेकिन उसका नतीजा क्या रहा ये जनता को नहीं बताया। इसी प्रकार स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के खिलाफ 12 फर्जी केस किए गए, आप के 21 विधायकों को झूठे आरोपों में फंसाया गया और जेल भेजा गया, लेकिन सभी को बाद में कोर्ट ने आरोप मुक्त कर दिया। सिसोदिया का दावा है कि देश के इतिहास में पहली बार किसी वर्तमान मुख्यमंत्री के घर में और बेडरूम में पुलिस घुस आई, लेकिन इसका भी क्या नतीजा निकला? कोर्ट ने दोबारा दिल्ली पुलिस को लताड़ लगाई। दिल्ली सरकार को परेशान करने के लिए केंद्र सरकार ने 450 फाइलों की जांच करवाई लेकिन उस जांच में भी दिल्ली सरकार के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।

मुख्यमंत्री की सलाह, लोगों का जीतें यकीन
प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर अरविंद केजरीवाल ने ट्विट किया कि राजनीति वोटों की कीजिए, जनता का विश्वास जीतिए। हम पर इतने झूठे मुक़दमे किए, रेड मारी। कुछ नहीं मिला। अब और झूठे मुक़दमे करना चाहते हैं, रेड मारना चाहते हैं? आपका स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed