Manipur: स्वाति मालीवाल ने पीएम मोदी और मणिपुर सीएम को चिट्ठी लिख की ये तीन मांग, दौरे की भी मांगी अनुमति
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि मणिपुर से बहुत ही ज्यादा खतरनाक वीडियो सामने आया है। जिसको देखकर मैं पूरी रात सोई नहीं। केंद्र सरकार इस मामले पर चुप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिन मणिपुर में दो महिलाओं की नग्न परेड मामले पर सरकार ने सख्त लिया है। एक तरफ जहां सरकार ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर नहीं करने का आदेश दिया है। तो वहीं दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने चिट्ठी लिखी है। सरकार का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति इस मामले से जुड़ा सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर न करे।
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि मणिपुर से बहुत ही ज्यादा खतरनाक वीडियो सामने आया है। जिसको देखकर मैं पूरी रात सोई नहीं। ढाई महीने पहले की घटना है। एफआईआर दर्ज हुई। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले पर केंद्र सरकार पिछले तीन महीने से चुप है। कोई कुछ बोलने को नहीं है। पीएम ने इस पर एक भी बयान नहीं दिया है। मैं आज मणिपुर के सीएम और पीएम मोदी को एक पत्र लिख रही हूं। मणिपुर में हिंसा खत्म करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती हूं।
Writing letter today to PM & Manipur CM seeking-
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) July 20, 2023
1. Urgent steps to curb violence in Manipur
2. Strongest action against men in the video who perpetrated attack on the girls
3. Manipur CM to allow my visit to meet the survivors, their families and other girls and women. Want to…
स्वाति मालिवाल ने पीएम मोदी और मणिपुर सीएम नोंगथोम्बम बीरेन सिंह को चिट्ठी लिखकर ये मांग की है।
1. मणिपुर हिंसा पर तुरंत एक्शन लें।
2. वीडियो में दिख रहे लोगों पर कड़ा एक्शन लिया जाए।
3. मणिपुर सीएम मुझे पीड़ितों, उनके परिजनों, लड़कियों और महिलाओं से मिलने की अनुमति दें। मैं सरकार को एक तथ्यों पर आधारित रिपोर्ट देना चाहती हूं। जो महिलाओं के खिलाफ हो रहे यौन अपराध पर आधारित होगी। जिसके आधार पर जल्द से जल्द एक्शन लिया जा सके।
राघव चड्ढा ने पीएम मोदी पर कसा कंज
आप नेता और सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मणिपुर से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। जो बेहद ही दुखद है। बीजेपी सरकार यह मानने को तैयार नहीं है कि मणिपुर में सब कुछ ठीक नहीं है। आगे कहा कि एनडीए की बैठक के लिए 38 पार्टियां मिलीं। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि क्या किसी ने पीएम से पूछा कि मणिपुर क्यों जल रहा है। वहां तो डबल इंजन की सरकार है। भाजपा देश को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। मणिपुर जल रहा है और वे पांच सितारा होटल में बैठक कर रहे हैं।