फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man who serving life imprisonment wanted to kill girlfriend came out on parole and looking for the girl

सनक: उम्रकैद की सजा भुगत रहा युवक करना चाहता था गर्लफ्रेंड की हत्या, पैरोल पर बाहर आकर कर रहा था लड़की की तलाश

Fri, 10 Sep 2021 08:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Sep 2021 08:08 PM IST
सार

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहती थी। उसने 2017 में चाकू से उसकी हत्या करने की कोशिश की थी।  

विज्ञापन
man who serving life imprisonment wanted to kill girlfriend came out on parole and looking for the girl
गर्लफ्रेंड की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिस गर्लफ्रेंड की हत्या के प्रयास में एक युवक जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था। पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद उस गर्लफ्रेंड की हत्या की साजिश रच रहा था। पैरोल की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी वह अपनी गर्लफ्रेंड की तलाश में जुटा था, लेकिन इससे पहले कि वह अपने मकसद में कामयाब हो पाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


कैदी की पहचान उत्तम नगर निवासी महमान सिंह के रूप में हुई है। द्वारका जिला की वाहन चोरी निरोधक शाखा को सूचना मिली कि एक बदमाश पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की साजिश रच रहा है। पुलिस ने बदमाश की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि महमान सिंह वर्ष 2007 में अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से वारकर उसकी हत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में उसे गिरफ्तार किया था। महमान ने पुलिस को बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहती थी। लेकिन अदालत में सुनवाई के बाद वर्ष 2012 में महमान सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। तब से वह जेल में सजा काट रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था। उसके बाद से वह अपनी गर्लफ्रेंड की तलाश में था ताकि उसकी हत्या कर सके। आठ सितंबर को मुखबिर से पुलिस को इस बात की जानकारी मिली और एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह के देखरेख में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed