फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man misdeed an 87-year-old elderly woman in delhi tilak nagar area

हैवानियत: घर में घुसकर कर रहा था चोरी, विरोध करने पर सफाई कर्मी ने किया 87 साल की बुजुर्ग का यौन शोषण

Wed, 16 Feb 2022 01:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 01:56 AM IST
सार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे नशे के लिए पैसे की जरूरत थी। रविवार दोपहर में जब वह बुजुर्ग महिला के घर के पास से गुजर रहा था तो उसने कुंडी लगा हुआ देखा। वह चोरी करने के इरादे से घर में घुस गया। कमरे से मोबाइल चोरी करने के दौरान बुजुर्ग महिला ने उसे देख लिया और शोर मचाने की कोशिश की। उसने महिला के चेहरे पर हमला कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर वहां से मंडी के रास्ते फरार हो गया। 

विज्ञापन
man misdeed an 87-year-old elderly woman in delhi tilak nagar area
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

तिलक नगर इलाके में सफाई का काम करने वाले युवक ने 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर में चोरी की थी और चोरी का विरोध करने वाले महिला के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था। पुलिस ने जांच के दौरान करीब सौ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने के बाद मंगलवार तड़के आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, जिसे आरोपी घर से चोरी कर लिया था। 

विज्ञापन


पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि आरोपी की पहचान हरिजन बस्ती तिलक नगर निवासी अंकित(30) के रूप में हुई है। वह नशे का आदी है और नशे की लत की वजह से ही चोरी के मकसद से महिला के घर में घुसा था। आरोपी अविवाहित है। अंकित की मां निगम में सफाई का काम करती है। वह अपनी मां के काम में हाथ बंटाता था। उसका मां के साथ इलाके में आना जाना था और वह निजी तौर पर भी लोगों के घरों में सफाई का काम करता था। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे नशे के लिए पैसे की जरूरत थी। रविवार दोपहर में जब वह बुजुर्ग महिला के घर के पास से गुजर रहा था तो उसने कुंडी लगा हुआ देखा। वह चोरी करने के इरादे से घर में घुस गया। कमरे से मोबाइल चोरी करने के दौरान बुजुर्ग महिला ने उसे देख लिया और शोर मचाने की कोशिश की। उसने महिला के चेहरे पर हमला कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर वहां से मंडी के रास्ते फरार हो गया। जांच में पता चला कि वारदात के दौरान आरोपी नशे में था। आरोपी करीब एक घंटा तक घर में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की बेटी जब घर पहुंची तब उसने घर में सामान बिखरा पाया और मां के चेहरे पर चोट देखा। बुजुर्ग महिला ने बेटी को सारी बात बताई। उसके बाद लोकलाज के डर से बेटी ने दुष्कर्म की बात पुलिस को नहीं बताई। अगले दिन पीड़ित परिवार के एक परिचित ने सोशल मीडिया पर घटना का खुलासा करते हुए पुलिस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया। उसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। 


पुलिस की 18 टीम कर कर रही थी जांच 
मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एसआईटी को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी गई। एसआईटी के साथ पुलिस की 18 टीमें गठित की गई। जिसमें से नौ टीमें सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही थी। पुलिस ने करीब 57 जगहों ने सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें दिखाई देने वाले सभी संदिग्धों से पूछताछ की गई। एक फुटेज में आरोपी दिखाई दिया। उस फुटेज में आरोपी का चेहरा ठीक से दिख नहीं रहा था। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए लोगों से पूछताछ की। पता चला कि वह सफाई का काम करता है और अकसर इस इलाके में आता जाता है। फिर तड़के आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed