फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man killed his father

पत्नी पर गलत निगाह रखने के शक में पिता का गला दबाया

Mon, 16 Nov 2020 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
man killed his father
नई दिल्ली। उत्तम नगर इलाके में पत्नी पर गलत निगाह रखने के शक में युवक ने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस आरोपी अवधेश को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दिलीप (60) अपने दोनों बेटों अवधेश और अंकित समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ओम विहार उत्तम नगर में रहता था। वह सब्जी बेचता था। जबकि उसके दोनों बेटे मजदूरी करते हैं। अवधेश कुछ दिनों से बेरोजगार था। रविवार सुबह अंकित किसी दूसरी जगह से घर पहुंचा। उसने पिता को मृत पाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में दिलीप का शव पड़ा था। ऐसा लग रहा था कि किसी ने चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन

पूछताछ में अंकित ने बड़े भाई अवधेश पर हत्या का शक जताया। अवधेश घर से फरार था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि अवधेश और उसके पिता में अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अवधेश की तलाश शुरू कर दी। रविवार दिन में आरोपी अवधेश को घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता उसकी पत्नी पर गलत निगाह रखते थे। इसी बात पर उसका पिता से झगड़ा होता था। शनिवार देर रात झगड़ा होने के बाद उसने चुन्नी से गला दबाकर पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed