इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर सुसाइड: ट्रेन के आगे कूदा शख्स, नहीं मिला कोई नोट, CCTV से होगी मृतक की पहचान
इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस को मरने वाले के पास ने कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोई कागजात नहीं मिलने से अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक शख्स ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मेट्रो पुलिस मरने वाले शख्स के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान करने में जुटी है।
अस्पताल पहुंचे ही हुई शख्स की मौत
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8.28 बजे नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो थाना पुलिस को इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम तुरंत इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर पहुंची। तब तक स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मी बुरी तरह से घायल शख्स को ट्रैक से निकालकर बाड़ा हिंदूराव अस्पताल पहुंचा चुके थे। वहां पहुंचने पर पता चला कि उस शख्स को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। उसके पास से कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। उसकी उम्र करीब 35 साल है।
पुलिस सुसाइड केस की जांच में जुटी
पुलिस ने मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पता चला कि प्लेटफार्म संख्या दो पर सुबह 8 बजे एक अज्ञात शख्स ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची उसने ट्रेन के सामने ट्रैक पर छलांग लगा दी। जब तक चालक इमरजेंसी ब्रेक लगा पाता वह ट्रेन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद कुछ देर तक बाधित रही मेट्रो
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही उसकी पहचान हो पाई है। पुलिस उसके शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। हादसे की वजह से ट्रेनों का परिचालन 20 मिनट तक बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया।