फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Man commits suicide after killing his wife in delhi

दिल्ली: पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला शख्स, घरेलू झगड़े के बाद वारदात को दिया अंजाम

Tue, 14 Sep 2021 09:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Sep 2021 09:31 PM IST
सार

दिल्ली में एक शख्स ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना से हड़कंप मच गया। घरेलू झगड़े के आरोपी ने यह कदम उठाया।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है और पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Man commits suicide after killing his wife in delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली के राजपार्क इलाके में घरेलू झगड़े के बाद एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में बच्चों वाले कमरे में जाकर खुद भी फांसी से झूल गया। मृतकों की शिनाख्त हेमंत कुमार (39) और लक्ष्मी (36) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


देर रात को बच्चों की आंख खुली तो उन्होंने पहले पिता को फंदे पर लटके देखा। बाद में मां के कमरे में जाने पर उसकी भी हत्या का पता चला। बच्चों ने मकान मालिक को खबर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों के शव परिवार को सौंप दिए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि हेमंत को शराब पीने की लत थी। वह नशे की हालत में पत्नी को पीटता था। परेशान होकर लक्ष्मी ने अपने पति की शिकायत थाने में भी की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला हेमंत अपने परिवार के साथ किराए के मकान में पिछले करीब दो माह से रत्न विहार, राज पार्क में रहता था। इसके परिवार में पत्नी लक्ष्मी के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। हेमंत सुल्तानपुर माजरा इलाके में एक फैक्टरी में काम करता था। 

वहीं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लक्ष्मी भी एक फैक्टरी में नौकरी करती थी। रोजाना हेमंत शराब पीकर घर लौटता था। इस वजह से पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। बच्चों ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात को हेमंत और मां का जमकर झगड़ा हुआ। बच्चे दूसरे कमरे में सो गए। 

इस दौरान देर रात को 14 वर्षीय बड़ी बेटी महक उठी तो उसने पिता को अपने कमरे में पंखे से लटका पाया। वह भागकर मां के कमरे में गई तो मां भी बिस्तर पर अचेत पड़ी थी। महक ने चिल्लाकर अपने मकान मालिक को बुला लिया। देर रात को पुलिस को खबर दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि लक्ष्मी ने हेमंत से परेशान होकर राजपार्क थाने में उसके खिलाफ शिकायत भी दी थी। मकान मालिक ने भी परिवार को मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया हुआ था। 

इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी तनाव रहता था। पुलिस ने घटना के बाद हेमंत के सुल्तानपुरी में रह रहे परिजनों को सूचना दी। बाद में पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed