फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Man arrested for stealing Rs 30 lakh from LG showroom

Delhi News: एलजी शोरूम से 30 लाख रुपये चोरी करने वाला गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for stealing Rs 30 lakh from LG showroom
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले की लाजपत नगर थाना पुलिस ने एलजी शोरूम से 30 लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपी समीरुद्दीन उर्फ समीर मिर्ज़ा उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी 11 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। इसके कब्जे से चोरी के कपड़े और अपराध में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डाॅ. हेमंत तिवारी ने बताया कि लाजपत नगर निवासी शिकायतकर्ता मयंक कोचर ने चोरी की रिपोर्ट 11-12 अगस्त की मध्य रात्रि में दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए स्कूटी के नंबर से आरोपी समीरुद्दीन उर्फ समीर मिर्जा को बवाना से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए लॉट नंबर वाले कपड़ों के टैग बरामद हुए। इसके अलावा, आरोपी की स्कूटी पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी, जो शुरुआती सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही थी। उसकी स्कूटी की डिक्की से दुकान तोड़ऩे के उपकरण बरामद किए। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपने दोस्त शानू को कुछ कपड़े बेचने के लिए दिए थे। पहले के सीसीटीवी फुटेज और आगे की जांच से यह भी पता चला है कि 20 जुलाई को आरोपी ने अपने साथी शानू के साथ मिलकर दिल्ली के लाजपत नगर स्थित एलजी शोरूम का शटर और ताले तोड़े और 30 लाख रुपये नकद और कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ों से भरा कैश चेस्ट चुरा लिया। उसने और उसके दोस्त ने पैसे बराबर-बराबर बांट लिए। आरोपी मोहम्मद शानू को पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed