{"_id":"5d97daad8ebc3e93a230d2ec","slug":"man-arrested-for-sending-fake-bomb-message-to-school-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कमाई बंद हुई तो शिक्षक के मोबाइल पर भेजा बम रखे होने का मैसेज, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कमाई बंद हुई तो शिक्षक के मोबाइल पर भेजा बम रखे होने का मैसेज, गिरफ्तार
Sat, 05 Oct 2019 05:20 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 05 Oct 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
बम की अफवाह फैलाने वाला आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने गोल मार्केट स्थित केंद्रीय विद्यालय (केवी) में बृहस्पतिवार शाम बम रखे होने की झूठी सूचना देने वाले बाड़ा हिंदूराव निवासी शारीक अख्तर गिरफ्तार कर लिया है। अख्तर अवैध वसूली कर केवी में बच्चों के दाखिले कराता था। इस बार उसका एक भी दाखिला नहीं हुआ था। इससे वह चिढ़ा हुआ था। वह इस मामले में पड़ोस में रहने वाले साजिद खान को फंसाकर बदला लेना चाहता था।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला डीसीपी डॉ. ईश सिंघल के अनुसार, केवी के प्रिंसिपल पंकज कुमार मलिक ने बृहस्पतिवार को नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा था कि प्राइमरी शिक्षक कालू राम के मोबाइल पर व्हाट्स एप मैसेज आया कि केवी गोल मार्केट में टाइम बम रखा है। बम साढ़े चार से साढ़े पांच के बीच फट जाएगा। यह सीरियल बम है।
विज्ञापन
3,4, और 5 अक्तूबर को अलग-अलग केवी में ब्लास्ट होगा। इसे मजाक न समझा जाए। मैंने तीन दहशतगर्दों की बात खुद सुनी है। आपको बताकर मैं अपनी जिम्मेदारी से आजाद हो गया हूं। सूचना के बाद स्कूल को खाली करा बच्चों को घर भेज दिया गया था। बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वाड ने कई घंटे तलाशी के बाद सूचना को झूठा करार दिया था।
विज्ञापन
उधर, नार्थ एवेन्यू थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राणा की देखरेख में एसआई विजयपाल की टीम ने जांच के बाद शारीक को गिरफ्तार कर लिया। वह केवी में बच्चों के दाखिले कराने में लाइजनिंग करता था। इस बार वह किसी बच्चे का दाखिला नहीं करा पाया था। इससे वह अवैध कमाई नहीं कर पाया। वह बाड़ा हिंदूराव निवासी साजिद खान से बदला भी लेना चाहता था।
दो साल पहले उसका साजिद से पैसों के लेन-देन पर झगड़ा हो गया था। उसने साजिद खान के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिया और स्कूल में बम रखे होने की सूचना दे दी। पुलिस अब जांच कर रही है कि उसने दूसरे के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर कैसे लिया।