फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man arrested for selling church property worth more than rs 50 crore

दिल्ली: फर्जी दस्तावेज के जरिए चर्च की संपत्ति 50 करोड़ में बेचने वाला गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

Sat, 16 Oct 2021 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Oct 2021 09:56 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने यूपी के बांदा से शोरल बॉबी दास को फर्जी कागजात तैयार कर चर्च की जमीन 50 करोड़ रुपये में बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन
man arrested for selling church property worth more than rs 50 crore
गिरफ्तार आरोपी शोरल बॉबी दास - फोटो : amar ujala

विस्तार

आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी कागजात के जरिए चर्च की संपत्ति बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के राजपुर रोड स्थित चर्च की संपत्ति का खुद को मालिक बताकर उसे 50 करोड़ रुपये में बेच दिया था। पुलिस इस मामले में उसके एक सहयोगी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन


शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेंटपॉल चर्च कंपाउंड, सिविल लाइंस, बांदा यूपी निवासी शोरल बॉबी दास (63) के रूप में हुई है। वर्ष 2007 में वीमेंस क्रिश्चियन टेंपरेंस ऑफ इंडिया, 24 राजपुर रोड सिविल लाइंस की अध्यक्ष सुलोचना प्रकाश ने शाखा में शिकायत की। जिसमे उसने बताया कि वह चर्च की संपत्ति की वास्तविक मालिक है। उसने आरोप लगाया कि रमेश चंदर अग्रवाल ने सुनील कुमार और अजय गुप्ता के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची और फर्जी दस्तावेज के जरिए खुद को संपत्ति का मालिक होने का दावा कर रहे हैं। उनके मुताबिक इंडियन चर्च ट्रस्टी या रमेश चंदर अग्रवाल या सुनील कुमार को संपत्ति का कोई भी हिस्सा नहीं बेचा गया है और न ही हस्तांतरित किया गया है। सिविल लाइंस थाने में दर्ज शिकायत को आर्थिक अपराध शाखा में हस्तांतरित कर दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि छह अप्रैल 2005 में सह-आरोपी जॉन ऑगस्टीन ने आरोपी शोरल बॉबी दास के पक्ष में जीपीए के जरिए आईसीटी चर्च ऑफ इंडिया और सीआईपीबीसी की सभी चल और अचल संपत्तियों का अटॉर्नी धारक बनाया। जबकि जॉन ऑगस्टीन को कभी भी इंडियन चर्च ट्रस्टी का चेयरमैन नहीं बनाया गया था। इसलिए आगे हस्तांतरित की गई सभी जीपीए फर्जी साबित हुई। जांच में पता चला कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजपुर रोड स्थित चर्च की संपत्ति को बेचने के लिए आपराधिक साजिश रची। 1.27 एकड़ की संपत्ति की कीमत लगभग 50 करोड़ से अधिक थी। आरोपी ने खुद को मालिक होने का दावा करने के लिए संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार किए। जांच के बाद पुलिस ने जॉन को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉन की गिरफ्तारी के बाद से बॉबी फरार हो गया। पुलिस बॉबी पर निगरानी रख रही थी। इस दौरान पुलिस को बॉबी के बांदा में होने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने 14 अक्तूबर को आरोपी को बांदा के सिविल लाइंस इलाके से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी बांदा के सिविल लाइंस स्थित सेंट पॉल चर्च परिसर के कुछ क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जा कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed