फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   making false commitment of flat 140 crore fraudster arrested

फ्लैट का झांसा देकर 140 करोड़ ठगने वाला गिरफ्तार

Sat, 03 Apr 2021 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
making false commitment of flat 140 crore fraudster arrested
नई दिल्ली। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने डीडीए की लैंड पूलिंग पॉलिसी के नाम पर फ्लैट देने का झांसा देकर करीब 500 निवेशकों से 140 करोड़ रुपये ठगने के आरोपी न्यू फ्रेंडस कॉलोनी निवासी मेघराज राठौर (47) को गिरफ्तार किया है। वह द्वारका हाईट्स को-ऑपरेटिव सोसाइटी और एरोसिटी द्वारका का प्रमोटर है। इससे पहले को-ऑपरेटिव सोसाइटी के उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त आरके सिंह ने बताया कि डीडीए की लैंड पूलिंग पॉलिसी के नाम पर विभिन्न सोसाइटी व बिल्डरों की ओर से बाजार में फ्लैट मुहैया कराने के आकर्षक योजनाएं निकाली जा रही हैं। फ्लैट देने का झांसा देकर निवेशकों से ठगी की जा रही है, जबकि डीडीए ने लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत किसी को कोई भी लाइसेंस नहीं दिया है और न ही किसी डेवलपर, बिल्डर, सोसाइटी या कंपनी इसके लिए अधिकृत किया है। छानबीन के बाद पुलिस ने जनवरी 2020 में द्वारका हाइट्स को-ऑपरेटिव सोसाइटी और एरोसिटी द्वारका के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि अब तक 500 निवेशकों से 140 करोड़ रुपये ठगे गए हैं। सबइंस्पेक्टर श्रीभगवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को मेघराज राठौर को न्यू फ्रेंडस कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व, पुलिस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में पता चला कि मेघराज इसी तरह के फर्जीवाड़े के एक मामले में भगोड़ा करार है। अपने सहयोगियों के साथ मिलकर फ्लैट देने का झांसा देकर वह 200 निवेशकों से 28 करोड़ की ठगी कर चुका है। इस मामले में पुलिस उसके छह सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस धन की हेराफेरी और घपलेबाजी की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed