{"_id":"6027e3f68ebc3ee908405c0b","slug":"mahatma-gandhi-granddaughter-tara-gandhi-bhattacharya-reached-ghazipur-border-to-support-the-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी की पोती किसानों को समर्थन देने पहुंचीं गाजीपुर, बोलीं- अन्ना हजारे को भी आना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी की पोती किसानों को समर्थन देने पहुंचीं गाजीपुर, बोलीं- अन्ना हजारे को भी आना चाहिए
Sat, 13 Feb 2021 08:06 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 13 Feb 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पहुंचीं महात्मा गांधी की पोती तारा गांधी भट्टाचार्य
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पोती और राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय की अध्यक्ष तारा गांधी भट्टाचार्य शनिवार को किसान आंदोलन को समर्थन देने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचीं। उन्होंने किसानों से आंदोलन शांतिपूर्वक चलाने की अपील करते हुए कहां कि वह यहां उस किसान के लिए आई हैं, जिसने जिंदगी भर देश के लोगों को खिलाया है। उन्होंने कहा कि किसान के हित में ही देश का हित है।
विज्ञापन
तारा गांधी ने कहा कि कि इतने दिनों से चल रहा किसानों का आंदोलन अद्भुत है। इस वृद्ध अवस्था में वह यहां किसानों के लिए प्रार्थना करने आई हैं। वह चाहती हैं कि जो भी हो, किसानों का भला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की तपस्या किसी से छिपी नहीं है उनके हित में ही सबका हित है। इसलिए सरकार को किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अहिंसा के मार्ग पर चलकर किसी भी कार्य को किया जा सकता है। किसानों को पूरी मेहनत और धैर्य के साथ इस संघर्ष को करते रहना है। तारा गांधी ने अन्ना हजारे से भी किसान में आने को कहा।
विज्ञापन