फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Made sextortion, obscene videos through dating app

Delhi News: डेटिंग एप के जरिये सेक्सटॉर्शन, अश्लील वीडियो बनाया

Mon, 01 Apr 2024 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
Made sextortion, obscene videos through dating app
पूर्वी दिल्ली के शकरपुर की वारदात, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में डेटिंग एप के जरिये एक लड़के से दोस्ताना बढ़ाना युवक को महंगा पड़ गया। लड़का युवक से मिलने के लिए कार लेकर पहुंच गया। उसने पीड़ित युवक को कार के अंदर बैठा लिया। दोनों शकरपुर इलाके में पहुंचे और कार का कवर डालकर उसके भीतर अश्लील हरकत करने लगे।

इस बीच चार-पांच आरोपी वहां पहुंचे और उन्होंने बिना कपड़ों के वीडियो बना लिया। इसके बाद मारपीट कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने लगे। आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी से भी रुपये मांगे। बाद में पीड़ित का फोन भी छीन लिया। किसी तरह युवक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शकरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एरिया प्रीत विहार का बताकर युवक को प्रीत विहार थाने छोड़ दिया गया। इसके बाद प्रीत विहार वाले वापस शकरपुर छोड़ गए। बाद में पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवक सलमान (29) (बदला हुआ नाम) पूर्वी दिल्ली के गणेश नगर इलाके में रहता है। वह एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी का काम देखता है। सलमान ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ दिन पहले अपने फोन पर एक डेटिंग एप डाउनलोड किया था। एप पर एक युवक से उसकी दोस्ती हुई। दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे। दोनों ने एक दूसरे को अपनी फोटो भी भेजी। इसके बाद मुलाकात की बात तय हुई। 29 मार्च को मिलने का प्लान बना और युवक कार लेकर निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed