{"_id":"62841003c1415026e7060df2","slug":"mad-dog-attacked-three-children-scratched-the-face-of-the-innocent-also-targeted-the-animals-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News : पागल कुत्ते ने किया तीन बच्चों पर हमला, मासूम का चेहरा नोंचा, पशुओं को भी बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News : पागल कुत्ते ने किया तीन बच्चों पर हमला, मासूम का चेहरा नोंचा, पशुओं को भी बनाया निशाना
Wed, 18 May 2022 02:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 May 2022 02:43 AM IST
सार
कुत्ते ने एक तीन वर्षीय बच्ची के चेहरे से मांस नोंच कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने घेराबंदी कर कुत्ते को मार डाला। गंभीर घायल बच्ची को उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्लॉक क्षेत्र के ढकिया जुम्मा गांव में मंगलवार को पागल कुत्ते ने तीन बच्चों और दो पशुओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कुत्ते ने एक तीन वर्षीय बच्ची के चेहरे से मांस नोंच कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने घेराबंदी कर कुत्ते को मार डाला। गंभीर घायल बच्ची को उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया।
विज्ञापन
कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र के ढकिया जुम्मा गांव निवासी आमिर खान की तीन वर्षीय पुत्री रिदा फातिमा बाहर से घर आ रही थी। तभी रास्ते में पागल कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान कुत्ते ने रिदा के चेहरे से मांस नोंच लिया। लहूलुहान रिदा के रोने और चीखने पर परिवार के लोग दौड़े। कुत्ता उसे छोड़ कर भागा। कुत्ते ने खेल रही बच्ची शाजिया और रास्ते से गुजर रहे वसीम पर भी हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
बाद में कुत्ते ने गांव निवासी अफसर अली के दो पशुओं को भी जख्मी कर दिया है। गंभीर रूप से घायल बच्ची रिदा को परिवार के लोग लेकर पहले सीएचसी कुंदरकी पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान परिवार के सदस्य बालिका को बेहतर उपचार कराने के लिए मेरठ ले गए। वीहं दूसरी ओर पागल कुत्ते हमले से गांव में दहशत फैल गई। गांव के लोगों ने घेराबंदी कर कुत्ते को मार डाला।
विज्ञापन
तीन दिन से सीएचसी में नहीं है एंटी रेबीज
भीषण गर्मी पड़ने की वजह से आवारा कुत्ते, उत्पाती बंदर, जंगली सूअर, बिल्ली आदि जानवर आक्रामक हो गए हैं। इस बीच बीते तीन दिनों से सीएचसी कुंदरकी पर एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो गया है।
ऐसे में पीड़ित लोग इंजेक्शन लगवाने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। फार्मासिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि एंटी रैबीज इंजेक्शन की मांग की गई है और उपलब्ध होने पर पीड़ित लोगों को लगाए जाएंगे।