फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   looted purse from pm's nephew

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी से पर्स लूटा

Sun, 13 Oct 2019 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
looted purse from pm's nephew
दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में बदमाशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी से पर्स लूट लिया। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। राजधानी में बेखौफ बदमाश शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे सिविल लाइंस इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन का पर्स लूटकर फरार हो गए। पीएम मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी की बेटी दमयंती परिवार के साथ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ऑटो में सिविल लाइंस स्थित गुजरात समाज भवन पहुंची तब स्कूटी सवार दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पर्स में दो मोबाइल फोन, 56000 रुपये, कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज के अलावा एटीएम व अन्य कार्ड थे। जैसे ही पुलिस अधिकारियों को पता चला कि पीड़िता प्रधानमंत्री की भतीजी हैं तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। शाम तक बदमाशों की पहचान कर लगी गई थी, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दमयंती बेन परिवार के साथ अमृतसर घूमने गई थीं। शनिवार तड़के पति विकास मोदी व दो बेटियों के साथ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। परिवार को छह घंटे दिल्ली में रुकना था और शनिवार को ही गुजरात रवाना होना था। ऐसे में आराम करने के लिए सिविल लाइंस स्थित गुजरात समाज भवन में कमरा बुक करा लिया। गुजरात समाज भवन पहुंचने के बाद दमयंती ऑटो से उतर रही थी, इसी बीच स्कूटी सवार बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्पेशल स्टॉफ, एएटीएस, साइबर सेल, लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच व दिल्ली पुलिस की जांच एजेंसियों ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए
पुलिस ने गुजरात समाज भवन, सिविल लाइंस के आसपास समेत 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया। जांच में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाशों की पहचान हो गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नही हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार दिल्ली आईं दमयंती हुईं निराश
दमयंती बेन महज छह घंटे के लिए पहली बार दिल्ली आई थीं। शाम चार बजे उन्हें गुजरात लौटना था, लेकिन लूट की वारदात के बाद हताश दिखीं। दमयंती ने कहा कि दिल्ली ही नहंी पूरे देश की महिलाओं को काफी सतर्क रहना होगा। नियमों और कड़ा करना होगा, ताकि अपराधियों में भय पैदा हो। जो वारदात उनके साथ हुई किसी के भी साथ हो सकती थी। दमयंती के मुताबिक नकदी के अलावा एयर टिकट, पैन, आधार, वोटर आईकार्ड, डीएल व अन्य दस्तावेज पर्स में थे।
मोदी के भाई का भी मोबाइल चोरी हुआ था
उधर, निजी चैनलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रह्लाद मोदी ने घटना को लेकर अफसोस जताया है। उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व उनका मोबाइल भी उत्तरी दिल्ली इलाके में चोरी हो गया था। दिल्ली पुलिस अभी कुछ पुता नहीं लगा पाई है। उन्होंने कहा कि हम सामान्य नागरिक की तरह रहते हैं और कानून पर भरोसा करते हैं।

सिविल लाइंस दिल्ली का पॉश इलाका
जिस जगह दमयंती से लूटपाट हुई वहां से चंद कदमों की दूरी पर दिल्ली के उप-राज्यपाल व मुख्यमंत्री का आवास है। यह इलाका सिक्योरिटी के लिहाज से बेहद सुरक्षित माना जाता है। बावजूद इसके वहां झपटमारी की वारदात होती रहती हैं। हालांकि समय-समय पर पुलिस अधिकारी अपने गुडवर्क के फोटो डालकर खुद ही अपनी पीठ थपथपाते रहते हैं। शनिवार को हुई वारदात के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed