फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lok Sabha speaker Om Birla reported corona positive admitted to AIIMS

दिल्ली : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हुआ कोरोना, एम्स में किए गए भर्ती

Sun, 21 Mar 2021 02:16 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 21 Mar 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha speaker Om Birla reported corona positive admitted to AIIMS
ओम बिरला - फोटो : ANI

कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ रही है। रविवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन


मालूम हो कि राजधानी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को 813 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जो इस साल सर्वाधिक है। दिल्ली में करीब 81 दिन बाद एक दिन में सबसे अधिक लोग संक्रमित मिले थे। इससे पहले 27 दिसंबर को 757 मामले आए थे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 567 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,47,161 हो गई हैं। इनमें से 6,32,797 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 10955 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन






दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.69 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3409 हो गई है। इनमें से विभिन्न अस्पतालों में 868 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 6 और होम आइसोलेशन में 1722 मरीज भर्ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed