फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   lockdown increased for a week in delhi arvind kejriwal announced

दिल्ली: राजधानी में एक सप्ताह और बढ़ा लॉकडाउन, 10 मई की सुबह पांच बजे तक लागू रहेंगी बंदिशें

Sat, 01 May 2021 06:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 01 May 2021 06:06 PM IST
सार

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच चल रहे लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम को इसकी घोषणा की। 

विज्ञापन
lockdown increased for a week in delhi arvind kejriwal announced
दिल्ली में लगा लॉकडाउन - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। लगातार तीसरे सप्ताह में दिल्ली में बंदिशें लागू रहेंगी। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। दस मई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि इस बीच सरकार संक्रमण के मामलों की समीक्षा करेगी। हालात में सुधार न होने से लॉकडाउन आगे भी बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लॉकडाउन बढ़ाने की जानकारी देते हुए लिखा कि दिल्ली में लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
 

विज्ञापन

 

दरअसल, कोरोना के मामले बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने सबसे पहले बीते 19 अप्रैल की रात बजे से 6 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया था। हालात में बदलाव न होने पर 25 अप्रैल को इसे एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया था। दूसरे सप्ताह का लॉकडाउन तीन मई को सुबह 5 बजे खत्म होने वाला था। लेकिन 15 दिन के दो चरणों के लॉकडाउन में दिल्ली के हालात बेहतर नहीं हुए। इसकी जगह मामलों में कमोवेश स्थिरता दिखी। शुक्रवार को 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 27,047 नए मामले आए, 375 मरीजों की मौत हु गई। इस बीच पॉजिटिविटी रेट 33 फीसदी रही। मौजूदा हालात की समीक्षा के बाद दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। दस मई सोमवार की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस बीच आवश्यक वस्तुओं से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। बेहद जरूरी होने की सूरत में दिल्ली सरकार पास जारी करेगी। डीटीसी, मेट्रो समेत सार्वजनिक परिवहन के सभी साधन चलते रहेंगे। लेकिन इसमें आवश्यक वस्तुओं से जुड़े लोगों के वैध आईकार्ड व पासधारकों को जाने की इजाजत होगी। अगर कोई व्यक्ति नियमों को उल्लंघन करता है तो उस पर दिल्ली आपदा प्रबंधन कानून के तहत कार्रवाई होगी। अधिकारियों की मानें तो इस बीच कोरोना के मामलों की समीक्षा की जाएगी। अगर जरूरी हुआ तो लॉकडाउन आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed