फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   lockdown in delhi extended new Chief Minister Arvind Kejriwal

Delhi News: दिल्ली में अब 3 मई तक लॉकडाउन, केजरीवाल बोले- कई अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट

Sun, 25 Apr 2021 12:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Apr 2021 12:07 PM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में सात दिन का लॉकडाउन और बढ़ गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान किया है। 

विज्ञापन
lockdown in delhi extended new Chief Minister Arvind Kejriwal
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में सात दिन का लॉकडाउन और बढ़ गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में लाॅकडाउन को अगले सोमवार सुबह 5 बजे के लिए बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान हमने देखा कि पाॅजिटिविटी रेट लगभग 36-37 फीसदी तक पहुंच गया, हमने दिल्ली में इतनी संक्रमण दर आज तक नहीं देखी। पिछले एक-दो दिन से संक्रमण दर थोड़ी कम हुई है और आज 30 फीसदी के नीचे आई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन का कोटा 480 से बढ़कर 490 मीट्रिक टन हो गया है। मगर 330-335 टन ही मिल पा रही है। केंद्र और दिल्ली सरकार अस्पताल में ऑक्सीजन पहुंचा रही है।  

केजरीवाल ने कहा कि हमने एक पोर्टल शुरू किया है जो ऑक्सीजन की आपूर्ति के बेहतर प्रबंधन के लिए ऑक्सीजन निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं और अस्पतालों द्वारा हर दो घंटे में अपडेट किया जाएगा। केंद्र सरकार से काफी सहयोग मिल रहा है, केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रही हैं।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी जो सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू होगा। संक्रमण की कड़ी को तोड़ने और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए यह लॉकडाउन लागू किया गया था।

दिल्ली सरकार के एक सूत्र ने कहा, 'छोटी अवधि के लॉकडाउन का मकसद मामलों की संख्या को काबू करने के साथ ही स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के लिए समय हासिल करना था। हालांकि, परिस्थितियां खराब से बदतर हो गई हैं। 

आपको बता दें कि राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। पांच दिनों में ही एक लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं। ऑक्सीजन की किल्लत भी बनी हुई है। इससे दिल्ली में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं, सक्रिय मामले भी बढ़कर 93 हजार से ज्यादा हो चुके हैं। बढ़ते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन भी 24 हजार से ज्यादा हो गए हैं।


 

दूसरी ओर राजधानी में ऑक्सीजन संकट के बीच कई अस्पतालों ने नए कोरोना मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। अस्पतालों ने मजबूरी में यह फैसला किया है लेकिन इससे नए मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी में अब तक 48 की मौत
दिल्ली में पिछले दो दिन में ऑक्सीजन की कमी से तीन अलग-अलग अस्पतालों में कुल 48 मरीजों की मौत हो चुकी है। जयपुर गोल्डन अस्पताल से पहले बृहस्पतिवार रात को दिल्ली के ही सर गंगाराम अस्पताल में 25 मरीजों की मौत हो गई थी। रोहिणी इलाके में भी एक दिन पहले एक निजी अस्पताल में एक ही परिवार के तीन मरीजों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed