{"_id":"61eeff06433a6865ba63e681","slug":"liquor-shops-will-remain-closed-only-for-three-days-in-a-year-ashram-news-noi628673162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकानें साल में तीन दिन ही रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकानें साल में तीन दिन ही रहेंगी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। हर साल की तरह इस बार भी 26 जनवरी को ड्राई डे होगा। इस दिन शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। ड्राई डे पर शराब की दुकानें खोलने पर कड़ी सजा का प्रावधान है। शराब का ठेका निरस्त भी किया जा सकता है। नई आबकारी नीति के तहत अब साल में 21 दिन की जगह महज 3 दिन का ही ड्राई डे होगा।
दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लाइसेंस प्राप्त शराब की दुकानें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गांधी जयंती (2 अक्तूबर) को बंद रहेंगी। आदेश में कहा गया है कि इस दिन शराब की बिक्री पर प्रतिबंध होगा। यह एल-15 लाइसेंस वालों पर लागू होगा। हालांकि आदेश में यह भी कहा गया है कि सरकार की तरफ से अन्य दिन भी ड्राई डे घोषित किए जा सकते हैं। उधर, प्रदेश भाजपा ने नई आबकारी नीति के तहत ड्राई डे के दिनों में कटौती करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा ने कसा तंज
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली में ड्राई डे 21 दिन से घटाकर 3 दिन कर दिए गए हैं। इससे साफ जाहिर हो गया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नशे को प्रोत्साहन दे रहे हैं। नशे को प्रोत्साहन देने वाली सरकार की छवि प्रमाणित हो गई है। कपूर ने कहा कि दिल्ली में सभी धर्मों के उत्सवों, त्योहारों पर शराब की बिक्री नहीं होती थी, जिसे ड्राई डे कहा जाता था पर आज सभी ड्राई डे खत्म कर दिए हैं। भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है।