फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Liquor shops will remain closed on Delhi UP border for two days regards UP elections

यूपी चुनाव: दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर दो दिनों के लिए बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें खुलने का क्या है समय

Tue, 08 Feb 2022 05:35 PM IST
सुशील कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 05:35 PM IST
सार

दिल्ली के आबकारी आयुक्त द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया है कि 8 फरवरी को शाम 6 बजे से 10 फरवरी तक मतदान समाप्त होने तक और फिर 10 मार्च को मतगणना के दिन (मतदान के 48 घंटे से पहले) ड्रा डे मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Liquor shops will remain closed on Delhi UP border for two days regards UP elections
शराब की दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के कारण मंगलवार शाम से गाजियाबाद और नोएडा से सौ मीटर के दायरे में स्थित दिल्ली सीमा में शराब की दुकानें अगले दो दिनों तक बंद रहेंगी। इस संबंध में दिल्ली के आबकारी आयुक्त ने नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आठ फरवरी को शाम छह बजे से 10 फरवरी को मतदान समाप्त होने तक और 10 मार्च को मतगणना के दिन (मतदान के 48 घंटे से पहले) ड्राई डे रहेगा। यह आदेश आबकारी विभाग के उन सभी लाइसेंसधारियों के लिए अनिवार्य है जिनके खुदरा विक्रेता या परिसर दिल्ली में दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा से सौ मीटर के भीतर स्थित हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण के लिए 10 फरवरी को गाजियाबाद और गौतम बौद्ध नगर (नोएडा) जिलों में मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed