फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Like polling stations, police will be vigilant on Corona vaccine

मतदान केंद्रों की तरह कोरोना के टीके पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा

Fri, 08 Jan 2021 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Like polling stations, police will be vigilant on Corona vaccine
नई दिल्ली (पुरुषोत्तम वर्मा)। किसान आंदोलन व 26 जनवरी के साथ-साथ कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा भी दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी। दिल्ली पुलिस कोरोना वैक्सीन के भंडारण व वैक्सीन लगाने वाले केंद्रों पर उसी तरह सुरक्षा रखेगी, जिस तरह चुनावों के दौरान पोलिंग बूथ की होती है। दिल्ली पुलिस के सामने कुल 621 केंद्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। जिला पुलिस ने अपने-अपने जिले में स्थित केंद्रों की सुरक्षा के लिए अभ्यास करना शुरू कर दिया है। जिला डीसीपी दैनिक आधार पर इसकी रिपोर्ट ले रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के कोरोना वैक्सीन के लिए बनाए गए नोडल ऑफिस के विशेष पुलिस आयुक्त मुक्तेश चंदर मानते हैं कि कोरोना वैक्सीन के भंडारण केंद्रों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। दिल्ली पुलिस ने वैक्सीन के भंडारण व वैक्सीन लगाने वाले केंद्रों की सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। मतदान के दौरान जिस तरह पोलिंग बूथ की सुरक्षा रहती है, उसी तरह का इंतजाम किया गया है। केंद्र पर कोरोना वैक्सीन पहुंचने से पहले ही दिल्ली पुलिस केंद्र को अपने कब्जे में ले लेगी। अभी तक दिल्ली सरकार से जानकारी मिली है कि ऐसे 621 केंद्र हैं जहां वैक्सीन रखी जाएंगी या फिर लोगों को लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

सभी जिला पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित केंद्रों का जायजा लेने को कहा है। साथ ही इन केंद्रों पर सुरक्षा के लिए अभ्यास करने के आदेश दे दिए हैं। सभी जिला पुलिस केंद्रों की सुरक्षा का गहनता से अध्ययन व निरीक्षण कर रही हैं। विशेष पुलिस आयुक्त का कहना है कि बड़े अस्पतालों में जहां कोरोना की ज्यादा वैक्सीन रखी जाएंगी, वहां अर्द्धसैनिक बल व कमांडो तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट उपलब्ध कराया जाएगा
विशेष पुलिस आयुक्त मुक्तेश चंदर ने बताया कि हालांकि दिल्ली पुलिस को अभी तक कोरोना वैक्सीन कहां से और किस रूट से आएगी, इसकी जानकारी नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस को जानकारी देने पर कोरोना वैक्सीन के लाने आदि के लिए रूट लगाया जाएगा।
खुफिया विभाग को मजबूत किया
दिल्ली पुलिस ने अपने खुफिया विभाग को मजबूत कर दिया है। ऐसा न हो कि कोरोना वैक्सीन के आते ही भारी भीड़ एकत्रित हो जाए या फिर कोई चोरी की वारदात को अंजाम दे दे। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी केंद्रों की सुरक्षा को देखा जा रहा है कि कौन-सा केंद्र कितना संवेदनशील है और कहां किसी तरह की कोई घटना हो सकती है।

केंद्रों की ज्यादा जानकारी साझा नहीं
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस पर ही विचार किया जा रहा है कि वैक्सीन लगाने वाले केंद्रों के बारे में ज्यादा जानकारी साझा न की जाए। केवल उन्हीं लोगों को जानकारी दी जाए, जिनको टीका लगना है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी दिल्ली सरकार के साथ मिलकर रणनीति तय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed