फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Light rain increased chill in the capital evening

राजधानी शाम को हल्की बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

Mon, 16 Nov 2020 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Light rain increased chill in the capital evening
नई दिल्ली। हवा की रफ्तार में बदलाव और रविवार शाम हल्की बारिश की वजह से राजधानी में ठिठुरन बढ़ गई है। आने वाले दिनों में पारा और गिरने की आशंका है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 11.4 और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 29.1 दर्ज किया गया। वहीं, शाम साढ़े पांच बजे तक 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में अधिकतम आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी और न्यूनतम 42 फीसदी दर्ज किया गया। रविवार से हवाओं का रुख उत्तर पश्चिम दिशा से पूर्वी दिशा की ओर हो गया है साथ ही हवा की रफ्तार में भी वृद्धि हुई है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हुआ है। इससे दिल्ली में बारिश के आसार बने हैं। सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस वजह से तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। पालम में अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में अधिकतम तापमान 27.9, न्यूनतम तापमान 10.8 , रिज इलाके में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में अधिकतम तापमान 28.6, न्यूनतम तापमान 12 .8, नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 29.2 व न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed