{"_id":"6b0adaa43e82a5cef20b63e3","slug":"life-threatening-attack-on-a-tenant-amid-a-dispute-over-vacating-a-property-ashram-news-c-503-1-del1005-3864-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: मकान खाली कराने के विवाद में किरायेदार पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: मकान खाली कराने के विवाद में किरायेदार पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
सिर पर गहरा कट लगा, अस्पताल में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। गोकलपुरी में मकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में शुभम चौधरी के सिर पर गहरा कट लगा और काफी खून बहने लगा। घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुभम की शिकायत पर गोकलपुरी पुलिस ने अवधेश चौधरी और जगदीश पहलवान के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, शुभम परिवार के साथ भजनपुरा में रहते हैं। उन्होंने 21 नवंबर को गोकुलपुर
गांव में अनिल चौधरी से एक मकान किराये पर लिया था। 23 नवंबर को वह मकान की साफ-सफाई करवा रहे थे। इसी दौरान अवधेश चौधरी वहां पहुंचा और मकान खाली करने के लिए धमकाने लगा। शुभम ने उससे पहचान पूछी तो उसने खुद को मकान मालिक बताया। शुभम ने उसे किराये पर मकान लेने के दस्तावेज भी दिखाए, लेकिन वह गाली-गलौज करने लगा।
आरोप है कि अवधेश ने धारदार हथियार से शुभम पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने के बाद भी आरोपी मारपीट करता रहा। अधिक खून बहता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद जगदीश पहलवान वहां पहुंचा और मकान खाली नहीं करने पर शुभम और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।