फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lieutenant Governor reviewed the repair and development work of Yamuna River Front

उपराज्यपाल ने की यमुना रिवर फ्रंट की मरम्मत और विकास कार्य की समीक्षा

Sat, 27 Feb 2021 04:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 27 Feb 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Lieutenant Governor reviewed the repair and development work of Yamuna River Front
anil baijal

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर यमुना रिवर फ्रंट की मरम्मत एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वेटलैंड की लैंडस्केपिंग, हरियाली बढ़ाने और पौधारोपण के साथ ही नदी पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


उपराज्यपाल कार्यालय ने इस मुद्दे पर कई ट्वीट कर बताया कि बैजल ने डीडीए तथा विशेषज्ञों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। इसमें डीडीए उपाध्यक्ष तथा विशेषज्ञों के साथ बैठक में विकास कार्य की समीक्षा की गई। उन्होंने अब तक किए कार्य की प्रशंसा की और लैंडस्केपिंग, हरियाली बढ़ाने तथा वेटलैंड को बढ़ाने के लिए पौधारोपण तथा जल स्रोतों के पारिस्थितिकी के सुधार कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में बताया गया कि उपराज्यपाल ने अधिक से अधिक लोगों को आकर्षित करने के लिए इन क्षेत्रों में पर्यावरण अनुरूप जीरो वेस्ट टॉयलेट, पेयजल, बैठने के स्थान, सोलर लाइटें, साइन बोर्ड, जन सुविधाएं बढ़ाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसके अलावा पीएम स्वनिधि  तथा प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कई अग्रणी योजनाओं को लागू करने पर भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने इन योजनाओं की प्रगति तथा समस्याओं को सुलझाने की सराहना की।


बैठक के दौरान उन्होंने पीएम स्वनिधि के अंतर्गत ऋण स्वीकृति तथा शीघ्र वितरण के लिए प्रत्येक बैंक में नोडल अधिकारी नियुक्त करने नगर निगमों को सलाह दी। उन्होंने इन योजनाओं को जन हित प्रभावी रूप से लागू करने के लिए कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed